विटामिन-डी की कमी सेहत के लिए खतरनाक, डॉक्टर ने बताया लक्षण और बचाव के उपाय

X

विटामिन-डी की कमी सेहत के लिए खतरनाक, डॉक्टर ने बताया लक्षण और बचाव के उपाय
शरीर में विटामिन-डी की कमी हड्डियों को कमजोर बनाती है. साथ ही, वह दिमाग की सेहत पर भी असर डाल सकती है. हाल ही में हुई एक रिसर्च के अनुसार, विटामिन-डी की कमी से याददाश्त कमजोर होने के साथ डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. विटामिन-डी की कमी होने पर व्यक्ति को बार-बार चीजें भूलना, ध्यान लगाने में परेशानी, निर्णय लेने में कठिनाई, थकान, कमजोरी, मूड खराब रहना और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. डॉक्टरों के मुताबिक इससे बचाव के लिए रोज सुबह 15 से 30 मिनट तक धूप लें. साथ ही दूध, दही, अंडे की जर्दी, मशरूम और फैटी फिश जैसे विटामिन-डी से भरपूर खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करें. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से विटामिन-डी सप्लीमेंट लें और समय-समय पर विटामिन-डी की जांच भी कराते रहें.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



