Entertainment

‘दिमाग का दही करने वाली फिल्म भी दौड़ेगी’! ‘वेलकम टू द जंगल’ को कॉपी बताने वालों को सुनील शेट्टी का फिल्मी ज्ञान

Last Updated:June 29, 2026, 12:23 IST

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को कुछ यूजर्स ने हॉलीवुड फिल्म की कॉपी बताया था तो कुछ ने बिना सिर पैर वाली फिल्म. इन सब बातों पर सुनील शेट्टी ने रिएक्ट किया है. पढ़िए सुनील शेट्टी का पूरा बयान.‘दिमाग का दही करने वाली फिल्म..’! ‘वेलकम’ को कॉपी बताने वालों को मिला ज्ञानZoomवेलकम टू द जंगल के एक सीन में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी साथ साथ

मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई कर रही है. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी से लेकर रवीना टंडन जैसे दो दर्जन से भी ज्यादा सितारे हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की और साथ ही कई तरह की बातों से घिर भी गई. कुछ ने फिल्म को कॉमेडी-पंच से भरपूर बताया तो कुछ लॉजिक ढूंढते रह गए और इसे दिमाग का दही करने वाली मूवी तक कह डाला. ‘वेलकम टू द जंगल’ को कुछ दर्शकों ने एक हॉलीवुड फिल्म की कॉपी-पेस्ट भी बताया. अब इसी मुद्दे पर फिल्म के एक्टर सुनील शेट्टी ने रिएक्ट किया है. साथ ही बताया कि वह पहले इस फिल्म का हिस्सा बनने से क्यों कतरा रहे थे.

अहमद खान के निर्देशन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ में सुनील शेट्टी भी अहम हिस्सा हैं. जो अक्षय कुमार की टोली में नजर आए और स्क्रीन पर दर्शकों को खूब हंसाते हैं. एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने ‘वेलकम टू द जंगल’ की हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रॉपिक थंडर’ से हो रही तुलना पर जवाब दिया.

‘वेलकम टू द जंगल’ क्या कॉपी है?‘मिड-डे’ को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्री ने साल 2008 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रॉपिक थंडर’ से होने वाली अपनी फिल्म की तुलना और कॉपी पेस्ट जैसे सवालों को दरकिनार किया. उन्होंने कहा, ‘तुलनाएं तो होती रहेंगी. लेकिन अंतर होता है हर फिल्म की राइटिंग, एक्टिंग, और डायरेक्शन का. एक निर्देशक की फिल्म बनाने की दूरदृष्टि का. हमें भरोसा है कि बहुत ज्यादा ओवर-द-टॉप और हल्की या बेकार मानी जाने वाली फिल्में भी चल सकती हैं’. यहां सुनील शेट्टी ने उन लोगों को मुंह तोड़ जवाब दिया जो उनकी फिल्म को बिना लॉजिक की फिल्म बताकर आलोचना कर रहे थे.

बता दें जब से अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की फिल्म रिलीज हुई है, इसकी तुलना हॉलीवुड फिल्म ट्रॉपिक थंडर से हो रही है. ये फिल्म साल 2008 में आई थी जिसमें एक फिल्म क्रू गलती से जंगल में वॉर जैसी स्थिति में फंस जाती है.

क्यों सुनील शेट्टी फिल्म करने से डर रहे थे?सुनील शेट्टी ने इंटरव्यू में ये भी साफ किया कि वह पहले ‘वेलकम टू द जंगल’ का हिस्सा बनने से कतरा रहे थे. फिल्म में 30 से भी अधिक एक्टर हैं. ऐसे में सुनील शेट्टी को लग रहा था कि वह डर रहे थे कि एक डायरेक्टर कैसे इतने सारे सितारों के साथ न्याय कर पाएगा. मगर फिल्म से जुड़े लोगों पर उन्हें पूरा भरोसा था और उनका फैसला बदला. सुनील शेट्टी ने कहा:

मुझे ये बात पता थी कि स्क्रिप्ट बहुत ही नाटकीय है. मगर प्रोड्यूसर फिरोज ए नाडियाडवाला और डायरेक्टर अहमद खान के साथ मैं बहुत ही सहज महसूस करता हूं. उनपर पूरा भरोसा है और इसलिए मैंने फिल्म के लिए हां कह दी.

फिल्म के बारे में

बता दें वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ की ग्रैंड ओपनिंग की. प्रोजेक्ट में कई जाने-माने सितारों के अलावा कृष्णा अभिषेक, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, कीकू शारदा, यशपाल शर्मा, उर्वशी रौतेला से लेकर बृजेंद्र काला जैसे कलाकार भी हैं.

About the AuthorVarsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj