Alwar News | Rajasthan News

Last Updated:June 29, 2026, 15:12 IST
Alwar News : खैरथल तिजारा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुंडावर में पिकअप से पकड़े गए 680 लीटर मिलावटी, बदबूदार दूध को नष्ट किया, वीटा डेयरी कोड बंद कराने की प्रक्रिया शुरू. मुखबिर की सूचना के आधार पर विभाग ने सफेद रंग की पिकअप गाड़ी को रोका, जिसे चाकोलिया की ढाणी निवासी मोहित चला रहा था. जांच के दौरान वाहन में 17 स्टील के कैन मिले, जिनमें करीब 680 लीटर मिश्रित दूध भरा हुआ था. यह दूध हरियाणा स्थित वीटा डेयरी में सप्लाई के लिए भेजा जा रहा था.खैरथल तिजारा में 680 लीटर मिलावटी दूध जब्त, मौके पर नष्ट
अलवर. खैरथल-तिजारा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दूध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंडावर में करीब 680 लीटर मिलावटी, बदबूदार और फटा हुआ दूध मौके पर ही नष्ट कर दिया. यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट के नेतृत्व में की गई. विभाग को पहले से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में संदिग्ध दूध हरियाणा की वीटा डेयरी में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही टीम ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर वाहन को रुकवाया और जांच शुरू कर दी.
जांच के दौरान सामने आए तथ्य चौंकाने वाले थे. पिकअप में रखे दूध की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि जांच टीम ने उसे तुरंत लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक मानते हुए नष्ट करने का फैसला लिया. इस कार्रवाई के बाद इलाके में मिलावटी दूध के कारोबार को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं. विभाग का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि लोगों तक सुरक्षित खाद्य सामग्री ही पहुंचे.
17 कैनों में भरा था 680 लीटर दूधमुखबिर की सूचना के आधार पर विभाग ने सफेद रंग की पिकअप गाड़ी को रोका, जिसे चाकोलिया की ढाणी निवासी मोहित चला रहा था. जांच के दौरान वाहन में 17 स्टील के कैन मिले, जिनमें करीब 680 लीटर मिश्रित दूध भरा हुआ था. यह दूध हरियाणा स्थित वीटा डेयरी में सप्लाई के लिए भेजा जा रहा था. खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि पिकअप में दो डेयरी कोड मालिकों विक्रम पुत्र प्रहलाद निवासी भुरियावास और लोकेश यादव निवासी भुरियावास के नाम से दूध भेजा जा रहा था. मौके पर ही मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब से दूध की जांच कराई गई. जांच में आंशिक मिलावट सामने आई. साथ ही दूध फटा हुआ था और उसमें तेज बदबू भी आ रही थी. इसके बाद विभाग ने करीब 680 लीटर खट्टा, बदबूदार और मिलावटी दूध को मौके पर ही नष्ट करवा दिया.
अब डेयरी कोड बंद कराने की होगी कार्रवाईविभाग ने इस मामले को गंभीर मानते हुए आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार वीटा डेयरी को पत्र भेजकर संबंधित दूध विक्रेताओं के डेयरी कोड बंद करवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. साथ ही डेयरी प्रबंधन को भी निर्देश दिए जाएंगे कि भविष्य में इस तरह का मिलावटी या खराब दूध स्वीकार नहीं किया जाए. कार्रवाई के दौरान महिपाल सिंह और सुभाष यादव भी टीम के साथ मौजूद रहे. खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. जहां भी मिलावटी खाद्य पदार्थों की सूचना मिलेगी, वहां तुरंत जांच कर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी ताकि बाजार में खराब और मिलावटी खाद्य सामग्री की सप्लाई पर रोक लगाई जा सके.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Alwar,Alwar,Rajasthan



