Health

सुबह कितने बजे ब्रेकफास्ट करना चाहिए? डाइटिशियन ने बताया सही समय, बीमारियों का खतरा होगा दूर

Last Updated:June 29, 2026, 18:21 IST

Right Time to Eat Breakfast: कई लोग सुबह उठने के आधा घंटा बाद ब्रेकफास्ट कर लेते हैं, तो कुछ लोग दोपहर तक भूखे रहते हैं. डाइटिशियन के मुताबिक सुबह उठने के 1 से 2 घंटे के अंदर पौष्टिक नाश्ता करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर नाश्ता दिनभर की एनर्जी और खान-पान के रूटीन को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है. रोज सही समय पर लंच और डिनर करना भी हेल्थ के लिए जरूरी माना जाता है.सुबह कितने बजे ब्रेकफास्ट करना चाहिए? डाइटिशियन ने बताया सही समयZoomसुबह उठने के 1-2 घंटे के अंदर ब्रेकफास्ट कर लेना चाहिए.

Best Breakfast Timing: अच्छी सेहत के लिए ब्रेकफास्ट करना जरूरी होता है. सुबह का नाश्ता दिन का पहला मील होता है और इसे स्किप करना बेहद नुकसानदायक माना जाता है. कई लोग सुबह उठकर जल्दी नाश्ता कर लेते हैं, जबकि कुछ लोग सुबह उठने के घंटों बाद नाश्ता करते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्रेकफास्ट का कोई फिक्स टाइम नहीं होता है, लेकिन सभी लोगों को रोज पौष्टिक नाश्ता जरूर करना चाहिए. इससे लोगों को एनर्जी लेवल बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है और अनहेल्दी फूड्स की क्रेविंग नहीं होती है. नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील माना जाता है.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने को बताया ज्यादातर लोगों को सुबह उठने के 1 से 2 घंटे के भीतर हेल्दी ब्रेकफास्ट कर लेना चाहिए. अगर आप सुबह 6:30 बजे उठते हैं, तो 7:30 से 8:30 बजे के बीच नाश्ता कर लेना चाहिए. अगर आप सुबह 8 बजे उठते हैं, तो 10 बजे तक नाश्ता करना फायदेमंद होगा. ब्रेकफास्ट में सिर्फ पेट भरना ही काफी नहीं है, बल्कि नाश्ता हेल्दी होना चाहिए. इसमें प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट शामिल करें. नाश्ते में ओट्स, दलिया, अंडे, दही, अंकुरित अनाज, पनीर, फल, सूखे मेवे या मल्टीग्रेन ब्रेड के साथ पीनट बटर जैसे विकल्प बेहतर होते हैं.

डाइटिशियन के मुताबिक अगर आप लंबे समय तक खाली पेट रहते हैं, तो कुछ लोगों को ज्यादा भूख लग सकती है और वे बाद में जरूरत से ज्यादा खा सकते हैं. नियमित समय पर ब्रेकफास्ट करने से पूरे दिन खाने का पैटर्न संतुलित रहता है. ब्रेकफास्ट के साथ पर्याप्त पानी पीना, नियमित व्यायाम करना और अच्छी नींद लेना भी जरूरी होता है है. अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग जैसी किसी विशेष डाइट का पालन कर रहे हैं, तो आप इस बारे में डाइटिशियन से सलाह ले सकते हैं. इसके अलावा डायबिटीज, थायरॉयड या अन्य बीमारी से जूझ रहे हैं, तो भी डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेना बेहतर रहेगा.

एक्सपर्ट की मानें तो अगर आप नियमित रूप से ब्रेकफास्ट छोड़ देते हैं, तो कुछ लोगों को सुबह के समय भूख, थकान, चिड़चिड़ापन या ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई महसूस हो सकती है. लंबे समय तक खाली पेट रहने से बाद के ओवरईटिंग का खतरा बढ़ जाता है. यही वजह है कि सुबह जागने के 1 से 2 घंटे के भीतर संतुलित और पौष्टिक नाश्ता करना चागिए. सही खान-पान, पर्याप्त नींद और एक्टिव लाइफस्टाइल से आपकी सेहत बेहतर हो सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.About the Authorअमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj