Tech

ऐपल फैंस के लिए खुशखबरी, MacBook Ultra लॉन्च की तैयारी तेज, रिपोर्ट में बड़ा दावा

Powered by :

Last Updated:June 07, 2026, 13:14 IST

ऐपल जल्द ही MacBook Ultra लॉन्च कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कंपनी का पहला OLED डिस्प्ले वाला MacBook होगा, जो 14.3-इंच और 16.3-इंच स्क्रीन साइज में आ सकता है.

ख़बरें फटाफट

Apple फैंस के लिए खुशखबरी, MacBook Ultra लॉन्च की तैयारी तेज, रिपोर्ट में दावाZoomOLED डिस्प्ले और पतला डिजाइन, Apple के नए MacBook को लेकर नई जानकारी. Photo: AI

ऐपल इस साल अपने मैकबुक लाइनअप में बड़ा बदलाव कर सकता है. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी MacBook Ultra नाम से नया लैपटॉप लॉन्च करने की तैयारी में है. अगर ये रिपोर्ट सही साबित होती है, तो यह ऐपल का पहला मैकबुक होगा जिसमें OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है.

रिसर्च फर्म Omdia की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग डिस्प्ले जुलाई 2026 से ऐपल के नए MacBook के लिए OLED पैनल की सप्लाई शुरू कर सकती है. ऐसे में इस लैपटॉप को साल की तीसरी तिमाही यानी सितंबर के आसपास लॉन्च किया जा सकता है.

अब तक ऐपल अपने मैकबुक प्रो मॉडल्स में Mini-LED डिस्प्ले का इस्तेमाल करता रहा है. वहीं OLED स्क्रीन केवल iPhone, ऐपल वॉच और आईपैड प्रो जैसे प्रोडक्ट्स तक सीमित थी.

नई रिपोर्ट के मुताबिक, मैकबुक अल्ट्रा OLED तकनीक के साथ आने वाला ऐपल का पहला लैपटॉप बन सकता है. OLED स्क्रीन बेहतर रंग, गहरा ब्लैक लेवल और बेहतर पावर एफिशिएंसी देने के लिए जानी जाती है.

दो स्क्रीन साइज में आ सकता है नया MacBookलीक रिपोर्ट के मुताबिक MacBook Ultra को 14.3-इंच और 16.3-इंच डिस्प्ले साइज में पेश किया जा सकता है. फिलहाल मैकबुक प्रो 14.2-इंच और 16.2-इंच स्क्रीन के साथ आता है. ऐसे में नए मॉडल का आकार मौजूदा मॉडल्स से बहुत ज्यादा अलग नहीं होगा.

क्या होगा OLED डिस्प्ले का फायदा?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐपल हाइब्रिड OLED पैनल का इस्तेमाल कर सकता है, जो Oxide TFT और RGB Tandem OLED तकनीक पर बेस्ड होगा.

ये डिस्प्ले पारंपरिक OLED पैनल की तुलना में कम बिजली खर्च कर सकता है. इससे MacBook की बैटरी लाइफ बेहतर बनी रह सकती है और डिवाइस को पहले से ज्यादा पतला डिजाइन देने में भी मदद मिल सकती है. इसके अलावा अंदर अडिशनल जगह मिलने से ऐपल बैटरी और कूलिंग सिस्टम को भी बेहतर बना सकता है.

सितंबर में हो सकता है लॉन्चरिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग जुलाई से OLED पैनल की सप्लाई शुरू कर सकती है. ऐसे में ऐपल सितंबर, अक्टूबर या नवंबर में होने वाले अपने बड़े हार्डवेयर इवेंट के दौरान MacBook Ultra को पेश कर सकता है.

हालांकि ऐपल ने फिलहाल इस डिवाइस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है. इसलिए लॉन्च से पहले सामने आई इन जानकारियों को फिलहाल लीक और रिपोर्ट के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj