Sports

Women’s T20 World Cup Semi Final: ऑस्ट्रेलिया आठवीं बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची, सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज का सरेंडर

होमखेलक्रिकेट

वेस्टइंडीज को रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने कटाया टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट

Last Updated:June 30, 2026, 22:16 IST

Australia vs West Indies Semi Final Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को मात देकर ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 8 विकेट से जीतकर आठवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई. 42 गेंदें रहते ऑस्ट्रेलिया ने मैच जीता, जो सेमीफाइनल/फाइनल में सबसे ज्यादा गेंद रहते जीत का रिकॉर्ड है.वेस्टइंडीज को रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने कटाया टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का टिकटZoomसातवें टी20 वर्ल्ड कप खिताब से एक जीत दूर ऑस्ट्रेलिया.

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने रिकॉर्ड आठवीं बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज की टीम 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के आगे चारों खाने चित नजर आई. ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया. बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर की तूफानी पारियों से ऑस्ट्रेलिया ने 126 रन का मामूली सा लक्ष्य 13 ओवर में ही हासिल कर लिया. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टक्कर साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगी. फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 5 जुलाई को खेला जाएगा.

बल्लेबाजों ने डुबोई विंडीज की लुटियाकेनिंग्टन ओवल में खेले गए मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 7 विकेट खोकर सिर्फ 125 रन बनाए. कप्तान हेली मैथ्यूज ने किआना जोसेफ (16) के साथ पहले विकेट के लिए 49 गेंदों में 47 रन जुटाए. मैथ्यूज 28 गेंदों में 5 चौकों के साथ 30 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद शेमेन कैंपबेल बल्लेबाजी के लिए उतरीं, लेकिन दूसरे छोर पर किसी ने उनका साथ नहीं दिया. कैंपबेल ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 15.3 ओवरों में 83/6 के स्कोर तक पहुंचाया.

Australia outclass West Indies to storm into another #T20WorldCup Final 👏

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj