Rajasthan
जयपुर का ऐसा मंदिर जहां रानी के लिए बनी थी अलग दर्शन गैलरी, आज भी कायम है शाही वैभव

जयपुर में छिपा 300 साल पुराना मंदिर, जहां आज भी जीवंत है शाही इतिहास
Dharohar: जयपुर के जोहरी बाजार में स्थित करीब 300 वर्ष पुराना श्री रतन बिहारी मंदिर, जिसे देवड़ी जी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, अपनी शाही विरासत, हवेली शैली की वास्तुकला और धार्मिक आस्था के लिए प्रसिद्ध है. रानी रतन कंवर द्वारा निर्मित इस मंदिर में ठाकुरजी, राधा रानी और शालिग्राम स्वरूप विराजमान हैं. मंदिर की खास गैलरी, रंगीन झरोखे, प्राचीन भित्ति चित्र और भव्य प्रांगण इसकी अनूठी पहचान हैं. आज भी यहां छठी पीढ़ी के पुजारी सेवा कर रहे हैं और मंदिर आस्था के साथ-साथ जयपुर की स्थापत्य एवं सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक बना हुआ है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




