National

Indigo Flight : आज से मिल रहा सस्‍ता हवाई टिकट! देश के भीतर ही नहीं, विदेश की यात्रा पर भी छूट

Last Updated:July 01, 2026, 13:57 IST

Indigo Lite : घरेलू एयरलाइंस इंडिगो ने सस्‍ते टिकट की सुविधा शुरू कर दी है. कंपनी ने 1 जुलाई से इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और 15 जुलाई से टिकट पर देश के भीतर और विदेश की यात्रा की जा सकेगी. सरकार ने भी हवाई ईंधन की कीमतें घटा दी हैं, जिससे आने वाले समय में किराया भी कम होने की उम्‍मीद है.आज से मिल रहा सस्‍ता हवाई टिकट! देश-विदेश की यात्रा पर मिलेगी छूटZoomइंडिगो लाइट के तहत 1 जुलाई से सस्‍ती टिकट बुकिंग होती है.

नई दिल्‍ली. देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए सस्‍ते टिकट का ऑप्‍शन शुरू कर दिया है. विमानन कंपनी ने इंडिगो लाइट (IndiGo Lite) नाम से नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत यात्रियों को 1 जुलाई से सस्‍ता टिकट बुक करने का मौका मिल रहा है. इस टिकट पर 15 जुलाई से यात्रा शुरू की जा सकेगी. नई सुविधा के तहत इकनॉमी क्‍लास के यात्रियों को मौका दिया जा रहा है.

इंडिगो की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ऐसे यात्री जो सिर्फ केबिन बैगेज के साथ सफर कर रहे हैं. उन्‍हें इंडिगो लाइट के तहत सस्‍ती टिकट बुकिंग का मौका दिया जा रहा है. इस तरह के टिकट की बुकिंग इंडिगो के डायरेक्‍ट चैनल से की जा सकती है. इसमें कंपनी की वेबसाइट, मोबाइल अप्‍लीकेशन और कॉन्‍टैक्‍ट सेंटर शामिल हैं. टिकट की बुकिंग 1 जुलाई से शुरू होगी और इस पर 15 जुलाई से सफर किया जा सकेगा. इस सुविधा के तहत देश और विदेश में यात्रा की जा सकेगी.

किस तरह की यात्रा पर मिलेगी सुविधाइंडिगो लाइट के तहत बुक किए गए टिकट पर घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय दोनों ही स्‍तर का सफर किया जा सकता है. कंपनी ने नॉन-स्‍टॉप रूट पर वन-वे, राउंड ट्रिप और मल्‍टीसिटी बुकिंग पर इसकी सुविधा देने की बात कही है. इंडिगो लाइट के तहत वयस्‍क और बच्‍चों की भी बुकिंग की जा सकेगी. एयरलाइन के मुताबिक, इस तरह की बुकिंग के टिकट पर सिर्फ केबिन बैगेज ले जाने की सुविधा मिलती है. इस सुविधा के तहत कंपनी कम खर्च में यात्रा की सुविधा देगी.

एटीएफ के दाम भी घट गएसरकार ने भी एविएशन फ्यूल की कीमतों में भी कटौती कर दी है. केंद्र सरकार ने बुधवार को एटीएफ के दाम 5 रुपये लीटर घटा दिए हैं. 1 जुलाई से 110 रुपये प्रति लीटर की कीमत हो गई है. सरकार ने पेट्रोलियम प्रोडक्‍ट पर निर्यात शुल्‍क भी कम कर दिया है. अब पेट्रोल के लिए निर्यात शुल्‍क 4 रुपये, डीजल के लिए 8.5 रुपये और एटीएफ के लिए 7.5 रुपये तय किया गया है. हालांकि, पेट्रोल और डीजल पर उत्‍पाद शुल्‍क में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

About the AuthorPramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj