World

थाईलैंड के होटल में आस्ट्रेलियाई नागरिक के साथ गई नाबालिग, पैसे को लेकर विवाद, सूटकेस में मिली लाश

Last Updated:July 01, 2026, 16:40 IST

नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत शुक्रवार शाम दर्ज कराई गई थी. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में आस्ट्रेलियाई को गुरुवार तड़के लड़की के साथ एक अपार्टमेंट में जाते हुए देखा गया. कुछ घंटों बाद वह अकेले बाहर निकला और उसके पास एक बड़ा सूटकेस था. होटल में आस्ट्रेलियाई के साथ गई नाबालिग, फिर हुआ विवाद, सूटकेस में मिली लाशZoom

थाईलैंड में 17 साल की लड़की का शव सूटकेस में मिला है. इस लड़की की हत्या का आरोप ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति पर लगा है. आरोपी वारदात के बाद देश छोड़ने की फिराक में था. लेकिन पुलिस ने उसे एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

थाईलैंड के तटीय शहर पट्टाया की पुलिस ने बताया है कि शनिवार को तड़के रेलवे ट्रैक के पास एक बैग मिला. इसे खोलकर देखा तो इसमें शव ठूंसा हुआ था. थाई पुलिस ने बताया कि उन्होंने इस मौत के मामले में साइमन पीटर कारमैन को बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है. पुलिस के आरोप है कि देश से भागने की तैयारी कर रहा था. साइमन पीटर कारमैन ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है.

ये है पूरा मामला

करीब 17 साल की लड़की अपने पिता और सौतेली मां के साथ कलासिन प्रांत में रहती थी. वह 16 जून को अपने माता-पिता से यह कहकर पट्टाया आई थी कि वह एक दोस्त के साथ छुट्टी मनाने जा रही है. गुरुवार को तड़के 03:34 बजे पट्टाया के एक अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज में ऑस्ट्रेलियाई नागरिक साइमन पीटर कारमैन को इस लड़की के साथ एंट्री करते हुए देखा गया.

उसी देर शाम कारमैन अकेले बाहर निकला. उसके हाथ में एक बड़ा सूटकेस था, जिसे उसने मोटरसाइकिल पर लादा और रेलवे लाइन की ओर चल पड़ा.

लड़की के गायब होने के बाद शुक्रवार को शाम 5 बजे पुलिस में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. इसके बाद शनिवार तड़के पट्टाया पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास फेंके गए एक सूटकेस से लड़की का शव बरामद किया. इसे बैग के अंदर ठूंसा गया था.

आरोपी की गिरफ्तारी

शनिवार को तड़के 01:15 बजे थाई पुलिस ने साइमन पीटर कारमैन को बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे से उस समय गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि वो देश से भागने की तैयारी कर रहा था. यह हवाई अड्डा पट्टाया से लगभग 150 किलोमीटर दूर है.

पुलिस पूछताछ और आरोपी के दावे

कारमैन ने हत्या, शव को छिपाने और नाबालिग को यौन उद्देश्यों के लिए ले जाने के आरोपों से इनकार किया है. उसने दावा किया कि वह यौन सेवा के लिए लड़की को 1000 बाट देने पर सहमत हुआ था, लेकिन अपार्टमेंट में बहस होने के बाद उसने केवल 500 दिए. उसने यह भी कहा कि जब वह सो रहा था, तब लड़की कमरे से गायब हो गई थी. उसने खुद को बचाने के लिए आत्मरक्षा में कदम उठाया था.

पुलिस के अनुसार कारमैन के शरीर पर नाखूनों के खरोंच के निशान मिले हैं. जब पुलिस ने कारमैन से इन निशानों के बारे में पूछा, तो उसने दावा किया कि यह किसी मकड़ी के काटने के कारण हुआ है. पुलिस को शक है कि ये किसी हाथापाई के हो सकते हैं.

आरोपी का संदेश और परिवार की मांग

हिरासत के दौरान कारमैन ने एक वीडियो संदेश में पीड़ित परिवार से कहा कि जो कुछ भी हुआ, वह उस समय कंट्रोल में नहीं था. दूसरी ओर पीड़ित लड़की के माता-पिता इस घटना से गहरे सदमे में हैं. लड़की की सौतेली मां ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. थाईलैंड के कानून के मुताबिक, यदि कारमैन पर हत्या का दोष साबित हो जाता है, तो उसे मृत्युदंड का सामना करना पड़ सकता है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj