Entertainment

क्या एक जैसी है ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज और ‘मिर्जापुर द मूवी’? अली फजल ने किया खुलासा, खोले ये बड़े राज

Last Updated:July 02, 2026, 09:39 IST

Ali Fazal On Mirzapur The Movie: क्या थिएटर्स में आने वाली ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कहानी भी बिल्कुल वैसी ही होगी जैसी हम वेब सीरीज में देख चुके हैं? इस बड़े सवाल पर खुद गुड्डू भैया यानी अली फजल ने चुप्पी तोड़ी है और कई ऐसे राज खोले हैं जिन्हें जानकर फैंस हैरान रह जाएंगे. आखिर फिल्म और सीरीज में क्या अंतर होने वाला है, जानने के लिए अभी पढ़ें यह पूरी खबर!एक जैसी है 'मिर्जापुर' वेब सीरीज और 'मिर्जापुर द मूवी'? अली फजल ने किया खुलासाZoom

नई दिल्ली: मिर्जापुर द मूवी इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है. फैंस ने अबतक इसके हर सीजन को बेशुमार प्यार दिया है, वहीं अब इसकी फिल्म थिएटर्स में आने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसे लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. जब से मेकर्स ने इस पर फिल्म बनाने की बात कही है, तब से सबके मन में एक ही सवाल है कि यह फिल्म मिर्जापुर वेब सीरीज से कैसे अलग होगी? अब इस फिल्म में गुड्डू भैया का रोल निभाने वाले एक्टर अली फजल ने खुद इस बात से पर्दा उठाया है.

उन्होंने बताया कि लोगों को इसे सिर्फ एक सीरीज का अगला हिस्सा नहीं समझना चाहिए, बल्कि यह बड़े पर्दे का एक बिल्कुल नया एक्सपीरिएंस होने वाला है.

वेब सीरीज से कितनी अलग होगी फिल्म

हाल ही में इंडिया टूडे से एक बातचीत के दौरान अली फजल ने बताया कि भारत में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी हिट वेब सीरीज को फिल्म की तरह पेश किया जा रहा है. उन्होंने साफ किया कि इस फिल्म का सीजन 3, सीजन 4 या आने वाले किसी भी सीजन से कोई कनेक्शन नहीं है. यह पूरी तरह से एक नई कहानी होगी. यह फिल्म बिल्कुल वैसी ही लगेगी जैसा मिर्जापुर का पहला सीजन था, लेकिन इसमें कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे. इसे पूरी तरह से बड़े पर्दे के हिसाब से शूट किया गया है ताकि लोगों को सिनेमा का पूरा मजा मिल सके.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj