काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा भव्य कॉरिडोर, 52 बीघा में हाईटेक पार्किंगयां तेज

Last Updated:July 02, 2026, 09:20 IST
Khatu Shyamji Corridor Update: राजस्थान के सुप्रसिद्ध खाटूश्यामजी धाम में स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत बड़े बदलाव की तैयारी है. पर्यटन विभाग की शासन सचिव शुचि त्यागी और सीकर कलेक्टर आशीष मोदी ने रींगस रोड पर 52 बीघा में हाईटेक पार्किंग व कीर्तन स्थल के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं. काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बनने वाले भव्य खाटूश्यामजी कॉरिडोर का नक्शा सीकर नगर परिषद द्वारा तैयार कर लिया गया है. इसके साथ ही रास्तों को चौड़ा करने और नए मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों को तराशने का काम भी तेजी से चल रहा है.
ख़बरें फटाफट
सीकर/खाटूश्यामजी. देश-दुनिया से राजस्थान के सीकर जिले में स्थित बाबा खाटूश्याम के दरबार में आने वाले करोड़ों श्याम भक्तों के लिए एक बेहद ही शानदार और बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. खाटू धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं और सुगम दर्शन को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा ‘स्वदेश दर्शन 2.0 योजना’ के तहत किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को अब जबरदस्त गति मिलने वाली है. पर्यटन विभाग की शासन सचिव शुचि त्यागी ने खुद इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए खाटू धाम में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की है. शासन सचिव शुचि त्यागी ने श्याम भक्तों की सहूलियत को सर्वोपरि बताते हुए सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं.
शासन सचिव ने रींगस रोड पर स्थित 52 बीघा के विशाल सरकारी पार्किंग स्थल के निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर जल्दी से जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए हैं. यहां पर स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत बहुत बड़े पैमाने पर एक आधुनिक और हाईटेक पार्किंग स्थल तैयार किया जा रहा है, जिससे त्योहारों और एकादशी के मेलो के दौरान लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से हमेशा के लिए मुक्ति मिल सकेगी. इसके अलावा इस परिसर में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए एक विशाल सभा और भव्य कीर्तन स्थल भी तैयार किया जा रहा है, जिसका सिविल वर्क अभी तेजी से जारी है. सीकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने भी इस संबंध में पीडीकोर (PDCOR) कंपनी के आला अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर ने मुख्य पार्किंग के साथ-साथ वाहनों के प्रवेश (एंट्री) एवं निकासी (एग्जिट) मार्गों पर भी तत्काल काम शुरू करने के आदेश दिए हैं.
भव्य खाटूश्यामजी कॉरिडोर का नक्शा तैयार, काशी विश्वनाथ की तर्ज पर होगा विकासखाटू धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बहुप्रतीक्षित ‘प्रस्तावित कॉरिडोर परियोजना’ पर भी अब प्रशासनिक चर्चा बेहद तेज हो गई है. इस महापरियोजना को लेकर पर्यटन विभाग द्वारा जल्द ही एक फाइनल रोड मैप (Road Map) तैयार किया जाएगा. इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए नगर परिषद सीकर के सहायक अभियंता (AEN) ने कॉरिडोर का पूरा विस्तृत नक्शा और लेआउट प्लान बनाकर तैयार कर लिया है. समीक्षा बैठक के दौरान शासन सचिव शुचि त्यागी ने इस कॉरिडोर और उसके नक्शा प्लान की पूरी बारीकी से जानकारी ली है.
नक्शा पास होने के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही धरातल पर प्रस्तावित कॉरिडोर परियोजना का काम शुरू हो सकता है. आपको बता दें कि राजस्थान सरकार ने खाटू धाम में उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर ही भव्य ‘खाटू श्याम जी कॉरिडोर’ के निर्माण की बजट घोषणा की थी. इस विशाल परियोजना का मुख्य उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के सुगम दर्शन करवाना और खाटू कस्बे में विश्वस्तरीय पर्यटन सुविधाएं प्रदान करना है.
रास्ते चौड़े करने के लिए अतिक्रमण पर कार्रवाई; नए मंदिर के लिए पत्थरों को तराशने का काम शुरूबाबा के दरबार में आने-जाने वाले रास्तों पर भक्तों को पैदल चलने या कतार में खड़े रहने के दौरान किसी भी तरह की संकीर्णता या परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन और नगर पालिका द्वारा सड़कों को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है. इस सड़क चौड़ीकरण के मार्ग में बीच में आने वाले अस्थाई व स्थाई घरों और दुकानों के अग्रभाग को समझाइश और नियमानुसार हटाया जा रहा है. मुख्य रूप से प्रशासन द्वारा मंदिर के मुख्य प्रवेश मार्ग और निकासी मार्गों को भक्तों के आवागमन के लिए पूरी तरह सहज और खुला बनाने को लेकर मास्टर प्लान के तहत कार्य किए जा रहे हैं. इसके अलावा, खाटू धाम के नए और भव्य मंदिर निर्माण को लेकर भी मंदिर परिसर से कुछ दूरी पर बड़े पैमाने पर पत्थरों को तरासने का काम शुरू कर दिया गया है. यहां दिन-रात कुशल कारीगर नए मंदिर के स्तंभों और दीवारों के लिए पत्थरों पर आकर्षक नक्काशी व डिजाइन तैयार करने में जुटे हुए हैं. माना जा रहा है कि कॉरिडोर के काम के साथ ही जल्द ही नए खाटूश्यामजी मंदिर के मुख्य निर्माण का कार्य भी तेजी से शुरू होने की पूरी संभावना है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Sikar,Sikar,Rajasthan



