Rajasthan
उदयपुर में केवल यहां मिलती है ‘गुलाब पासा’, 200 साल पुरानी दुकान की अनोखी पहचान

उदयपुर की इस दुकान पर मिठाई से पहले गूंजता है हरि ॐ, 200 साल पुरानी है परंपरा
उदयपुर के जगदीश चौक स्थित करीब 200 साल पुरानी हरिओम मिष्ठान की दुकान अपनी अनोखी परंपरा और खास ‘गुलाब पासा’ मिठाई के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है. यहां आने वाले हर ग्राहक का ‘हरि ॐ’ बोलकर स्वागत किया जाता है और इसी अभिवादन के साथ मिठाई परोसी जाती है. दूध, गुलाब और शक्कर से बनने वाली यह पारंपरिक मिठाई सिर्फ उदयपुर में ही मिलती है. पीढ़ियों से चली आ रही इस विरासत ने दुकान को शहर की सांस्कृतिक पहचान बना दिया है. पर्यटक भी इस अनूठी परंपरा और स्वाद का अनुभव लेने यहां जरूर पहुंचते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




