Rajasthan

RPSC Exam Calendar 2026: RAS प्री परीक्षा की तारीख बदली, अब 6 दिसंबर को होगी परीक्षा, परीक्षाओं का शेड्यूल बदला

Last Updated:July 02, 2026, 18:40 IST

RPSC Exam Calendar 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्रशासनिक कारणों से अपनी कई महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल बदल दिया है. सबसे बड़ा बदलाव RAS प्रारंभिक परीक्षा-2026 की तारीख में किया गया है. इसके साथ ही RAS मुख्य परीक्षा, प्राध्यापक (विशेष शिक्षा) और सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा की नई संभावित तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं.ऐसे में उम्मीदवारों को अब अपनी तैयारी संशोधित कैलेंडर के अनुसार करनी होगी…

ख़बरें फटाफट

RAS प्री परीक्षा की तारीख बदली, अब 6 दिसंबर को होगी परीक्षा, शेड्यूल बदलाZoomRPSC Results, rajasthan news, RPSC RAS Exam Date 2026: राजस्‍थान भर्ती परीक्षाओं का शेडयूल बदला.

RPSC Exam Calendar 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्रशासनिक कारणों से कई भर्ती परीक्षाओं के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया है. सबसे बड़ा बदलाव राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (RAS) प्रारंभिक परीक्षा 2026 की तारीख में किया गया है.पहले यह परीक्षा 29 नवंबर 2026 को प्रस्तावित थी लेकिन अब इसे 6 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा. इसके साथ ही आयोग ने मुख्य परीक्षा और अन्य दो भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां भी जारी कर दी हैं.

अब 6 दिसंबर को होगी RAS प्रारंभिक परीक्षा

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 अब 29 नवंबर की जगह 6 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा की तारीख बदलने का फैसला प्रशासनिक कारणों से लिया गया है.इस बदलाव के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अपनी रणनीति के अनुसार तैयारी का अतिरिक्त समय भी मिल जाएगा.

RAS मुख्य परीक्षा की संभावित तारीख भी घोषित

आयोग ने RAS प्रारंभिक परीक्षा के साथ मुख्य परीक्षा की संभावित तिथियां भी घोषित कर दी हैं. यदि प्रारंभिक परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी होती है तो RAS मुख्य परीक्षा का आयोजन 1 और 2 मई 2027 को किया जाएगा.मुख्य परीक्षा दो दिनों तक चलेगी हालांकि इसका डिटेल टाइम टेबल और विषयवार कार्यक्रम बाद में अलग से जारी किया जाएगा.

प्राध्यापक (विशेष शिक्षा) भर्ती परीक्षा की तारीख भी बदली

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्राध्यापक-विशेष शिक्षा (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2026 की परीक्षा तिथि में भी बदलाव किया है.पहले यह परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे 8 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। आयोग ने यह बदलाव भी प्रशासनिक कारणों से किया है.आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा-2026 की संभावित परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी है.यह परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम भी बाद में आयोग की ओर से जारी किया जाएगा.

जल्द जारी होगा परीक्षा कार्यक्रम

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल केवल संशोधित संभावित परीक्षा तिथियां घोषित की गई हैं. प्रत्येक परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम, परीक्षा का समय, शिफ्ट, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश समय आने पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.

अभ्यर्थियों को क्या करना चाहिए?

जिन उम्मीदवारों ने RAS, प्राध्यापक (विशेष शिक्षा) या सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है उन्हें अब संशोधित परीक्षा तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए. साथ ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर नजर बनाए रखें ताकि किसी भी नए अपडेट या विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी तुरंत मिल सके.

About the AuthorDhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

<strong>न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल</strong> में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी पर काम करते हैं. करीब 16 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय है. <strong>दै…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj