Ben Stokes: ‘मैं बस इतना कहना चाहता हूं…’, सुनहरे करियर की यादें समेटे बेन स्टोक्स का भावुक पोस्ट

होमखेलक्रिकेट
बस इतना कहना चाहता हूं… सुनहरे करियर की यादें समेटे स्टोक्स का भावुक पोस्ट
Last Updated:July 03, 2026, 23:24 IST
Ben Stokes Emotional Post: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच हाल ही खत्म हुई टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के दौरान बेन स्टोक्स ने संन्यास का ऐलान कर दिया था. सीरीज का तीसरा व निर्णायक टेस्ट बतौर खिलाड़ी और कप्तान के रूप में उनका आखिरी मैच रहा. स्टोक्स ने अब इंस्टाग्राम पर अपने चाहने वालों के लिए भावुक पोस्ट किया है.संन्यास के बाद बेन स्टोक्स का भावुक पोस्ट.
नई दिल्ली. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हाल में 3 टेस्ट मैचों की सीरीज इंग्लैंड की हार के साथ समाप्त हुई. इंग्लैंड ने इस घरेलू सीरीज में 2 टेस्ट गंवाए, जबकि 1 टेस्ट में जीत हासिल की. इंग्लैंड की हार से ज्यादा तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास की घोषणा करने वाले बेन स्टोक्स की चर्चा रही. पिछले करीब डेढ़ दशक में इंग्लैंड के लिए तीनों ही फॉर्मेट में सबसे अहम खिलाड़ी बनकर उभरे स्टोक्स का अचानक संन्यास लेना इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सदस्यों, पूर्व क्रिकेटरों और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के लिए हैरानी भरा था.
पोस्ट में स्टोक्स ने क्या लिखा?स्टोक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा की है और अपने करियर और टीम से जुड़े दिल छू लेना वाले भाव साझा किए हैं. स्टोक्स की पोस्ट को इंग्लैंड क्रिकेट ने भी अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर साझा किया है. दिग्गज ऑलराउंडर ने अपनी पोस्ट में लिखा, “ये 15 साल बहुत मजेदार रहे हैं. इसमें सबसे ऊंचे से लेकर सबसे निचले स्तर तक (मैदान पर और मैदान के बाहर) का अनुभव सब कुछ शामिल रहा. मेरा समय खत्म हो गया था और मेरे अलावा कोई और यह फैसला नहीं ले सकता था.”
View this post on Instagram



