Rajasthan

बूंदी में मां-बाप बने बेटी के दलाल, 50 हजार लेकर वेश्यावृत्ति में दलाल को सौंप दिया!

Last Updated:July 02, 2026, 16:15 IST

Bundi News : बूंदी में माता-पिता ने 15 साल की बेटी को 50 हजार में बेचा, दलाल ने देह व्यापार में धकेला. चाइल्डलाइन ने बचाया, माता-पिता गिरफ्तार, दलाल फरार. यह शंकरपुर से चाइल्डलाइन की मदद से बचाई गई दूसरी नाबालिग है. इससे पहले भी एक और मामले में टीम ने काम किया था. दबलाना थाने के ठीक सामने ऐसी घटनासबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब कुछ दबलाना थाना परिसर के पास ही हो रहा था. इलाके में बालिकाओं की खरीद-बिक्री और वेश्यावृत्ति के अड्डे बार-बार सामने आ रहे हैं.बूंदी में मां-बाप बने बेटी के दलाल, 50000 लेकर वेश्यावृत्ति में दलाल को सौंपाZoomबूंदी में मां-बाप बने बेटी को बेचा

बूंदी. बूंदी जिले में मासूम बेटी का सौदा 50 हजार मेंदबलाना थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शंकरपुर की कंजर कॉलोनी में रहने वाले माता-पिता ने अपनी ही 15 साल की नाबालिग बेटी को मात्र 50 हजार रुपए में बेच दिया. पैसे लेकर उन्होंने बेटी को एक महिला दलाल के हवाले कर दिया. उसके बाद दलाल ने बालिका को देह व्यापार में धकेल दिया. रोजाना उससे वेश्यावृत्ति करवाई जाने लगी. यह पूरा मामला तब सामने आया जब चाइल्डलाइन को सूचना मिली. चाइल्डलाइन टीम ने तुरंत कार्रवाई की.

दबलाना पुलिस के साथ मिलकर उन्होंने बालिका को उस दलदल से बाहर निकाला. माता-पिता गिरफ्तार दलाल फरारपुलिस ने बालिका के माता-पिता दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन जो महिला दलाल थी वह मौके से भाग निकली. अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. बालिका को सुरक्षित निकालकर चाइल्डलाइन की कस्टडी में ले लिया गया. बालिका को अब चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के सामने पेश किया गया. उसके बाद उसे शेल्टर होम भेज दिया गया है. वहां उसकी देखभाल और भरण-पोषण की जिम्मेदारी चाइल्डलाइन ने ली है.

घरवाले ही कर रहे बेटियों का सौदायह शंकरपुर से चाइल्डलाइन की मदद से बचाई गई दूसरी नाबालिग है. इससे पहले भी एक और मामले में टीम ने काम किया था. दबलाना थाने के ठीक सामने ऐसी घटनासबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब कुछ दबलाना थाना परिसर के पास ही हो रहा था. इलाके में बालिकाओं की खरीद-बिक्री और वेश्यावृत्ति के अड्डे बार-बार सामने आ रहे हैं. पुलिस के इतने करीब होने के बावजूद यह सिलसिला थम नहीं रहा. इससे सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोग भी अब इस पर चर्चा कर रहे हैं. कह रहे हैं कि इतने करीब थाना होने के बाद भी मासूम बच्चियों का इस तरह शोषण कैसे हो सकता है. समाज के लिए बड़ा झटकाबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे लगाने वाले समाज के लिए यह घटना एक बड़ा आईना है. जहां हम आधुनिक युग में बेटियों को सशक्त बनाने की बात करते हैं वहीं राजस्थान के बूंदी और झालावाड़ जैसे इलाकों में माता-पिता खुद अपनी बेटियों को सौदागर बनकर बेच रहे हैं.

50 हजार में बेच दिया 15 साल की बच्चीशंकरपुर की कंजर कॉलोनी में हुई यह घटना समाज की सोच को झकझोरने वाली है. 15 साल की बच्ची को उसके मां-बाप ने मिलकर 50 हजार में बेच दिया. पैसे के लालच में अपनी खून की बेटी को दलाल के हाथों सौंप दिया. दलाल ने फिर उसकी कमाई शुरू कर दी. बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पोद्दार ने इस मामले पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए शर्मनाक हैं. बालिका की जिंदगी अब नई राह पररेस्क्यू के बाद बालिका सुरक्षित जगह पर है. उसकी उम्र सिर्फ 15 साल है. अभी वह शेल्टर होम में है. चाइल्ड वेलफेयर कमिटी उसकी पूरी निगरानी कर रही है. उम्मीद है कि आगे चलकर उसकी पढ़ाई और भविष्य दोनों संभल जाएंगे.

पुलिस कर रही मामले की जांचपुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. दलाल महिला को जल्द पकड़ने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं. यह घटना सिर्फ एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे इलाके की मानसिकता को दिखाती है. जहां माता-पिता खुद अपनी बेटी के दुश्मन बन जाते हैं. पैसे के लिए बच्ची का भविष्य बर्बाद कर देते हैं. चाइल्डलाइन और पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को सराहा जा रहा है. लेकिन साथ ही यह भी सवाल उठ रहा है कि ऐसे अड्डे बार-बार क्यों सक्रिय हो जाते हैं. इलाके में निगरानी और जागरूकता दोनों बढ़ाने की जरूरत है. बूंदी जिले की यह खबर हर उस व्यक्ति को सोचने पर मजबूर कर देती है जो परिवार और समाज की बात करता है. 15 साल की नाबालिग का यह सौदा सिर्फ 50 हजार में हुआ. लेकिन इससे जो जख्म लगा है वह लाखों में भी नहीं भर सकता. अभी बालिका शेल्टर होम में है. उसकी कहानी जारी रहेगी. उम्मीद है कि न्याय मिलेगा और ऐसे अपराध रुकेंगे.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bundi,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj