IND vs ENG: कैमरे को देख शर्मा गए वैभव सूर्यवंशी, बस से उतरते ही क्यों चौंके? दूसरे टी-20 के लिए मैनचेस्टर आई टीम इंडिया

होमखेलक्रिकेट
कैमरे को देख शर्मा गए वैभव सूर्यवंशी, बस से उतरते ही क्यों चौंका बिहारी बाबू?
Last Updated:July 03, 2026, 09:59 IST
Vaibhav Sooryavanshi IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू कब होगा, उन्हें टीम इंडिया में मौका क्यों नहीं मिल रहा है… जैसी तमाम बहसों के बीच जब भारतीय टीम दूसरे टी-20 के लिए मैनचेस्टर पहुंची तो बस के रुकते ही सारी निगाहें 15 साल के वंडर किड वैभव को ही तलाश रही थी. वैभव भी कैमरा देखते ही शर्मा गए और अपना सामान उठाकर चुपचाप मुस्कुराते हुए आगे चलने लगे.अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी
मैनचेस्टर: 4 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टी-20 के लिए भारतीय टीम मैनचेस्टर पहुंच चुकी है. स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी बस से नीचे उतरते देखे जा सकते हैं. एक के बाद एक सारे खिलाड़ी आते हैं, लेकिन जब वैभव सूर्यवंशी उतरते हैं तो उनकी फैन फॉलोइंग देखते ही बनती है.
वैभव सूर्यवंशी जैसे ही कैमरा पर देखते हैं तो उनके चेहरे पर आई मासूम मुस्कुराहट आ जाती है. वह शर्माते हैं और अपना सामान लेकर आगे बढ़ जाते हैं. सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की एक सेल्फी भी वायरल हो रही है.
Durham ✈️ Manchester



