National

आतंकवाद के खात्मे तक नहीं बहाल होगा सिंधु जल समझौता… पाकिस्‍तान की गीदड़भभकी पर MEA की दो टूक

होमताजा खबरदेश

आतंकवाद के खात्मे तक नहीं बहाल होगा सिंधु जल समझौता… MEA की पाक को दो टूक

Last Updated:July 03, 2026, 16:59 IST

MEA on Indus Water Treaty: भारतीय विदेश मंत्रालय ने सिंधु जल समझौते और चीन-म्यांमार-बांग्लादेश कॉरिडोर पर सख्त रुख अपनाया है. प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि सीमा पार आतंकवाद खत्म होने तक सिंधु जल समझौते पर कोई बातचीत या बहाली नहीं होगी क्योंकि आतंकवाद और चर्चा साथ नहीं चल सकते. वहीं, चीन के कॉरिडोर प्रस्ताव पर भारत ने साफ किया कि वह हर रणनीतिक गतिविधि पर पैनी नजर रख रहा है और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा. अफगानिस्‍तान की सीमा में पाकिस्‍तान की एयर-स्‍ट्राइक की भी भारत ने आलोचना की.आतंकवाद के खात्मे तक नहीं बहाल होगा सिंधु जल समझौता... MEA की पाक को दो टूकZoomभारत ने सख्‍त रुख अख्तियार किया. (File Photo)

सिंधु जल समझौते (IWT) को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने पाकिस्तान को बेहद कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है. हाल के दिनों में पाकिस्तानी नेताओं और वहां की सेना की तरफ से इस समझौते को लेकर कई भड़काऊ बयान दिए गए थे, जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने दो टूक शब्दों में साफ कर दिया कि जब तक सीमा पार से जारी आतंकवाद पूरी तरह खत्म नहीं होता तब तक सिंधु जल समझौते से जुड़ी बातचीत या इसकी सामान्य बहाली को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. भारत ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद और चर्चा दोनों एक साथ नहीं चल सकते और राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा.

चीन-म्यांमार-बांग्लादेश कॉरिडोर बीआरआई के तहत चीन-म्यांमार-बांग्लादेश कॉरिडोर से जुड़े चीनी प्रस्ताव पर भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश मंत्रालय ने अपनी साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में साफ किया है कि भारत इस क्षेत्र में होने वाली हर रणनीतिक और कूटनीतिक गतिविधि पर पैनी नजर रखता है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “हम ऐसे तमाम मुद्दों और घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं. जब भी और जहां भी हमें अपने राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा की रक्षा के लिए कदम उठाने की जरूरत महसूस होती है, हम बिना किसी देरी के आवश्यक कदम उठाते हैं.”

पाकिस्‍तानी एयर-स्‍ट्राइक पर भारत अफगानिस्‍तान के साथविदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक की कड़े शब्दों में निंदा की है. रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत इस सैन्य हमले को पूरी तरह खारिज करता है, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कई बेगुनाह नागरिकों की जान गई है. भारत ने मारे गए नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए साफ किया कि वह काबुल की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह समर्थन करता है. इसके साथ ही भारत ने संकटग्रस्त अफगान जनता के लिए अपनी मानवीय सहायता और विकास परियोजनाओं को जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई. यह तीखा बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव चरम पर है. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक पाकिस्तानी हवाई हमलों में कम से कम 28 नागरिकों की मौत हुई है और 49 घायल हुए हैं. इसके जवाब में तालिबान सरकार ने भी पाकिस्तानी सीमा में जवाबी हमले का दावा किया है, जबकि इस्लामाबाद ने बलूचिस्तान में चार अफगानी ड्रोन मार गिराने की बात कही है.

About the AuthorSandeep GuptaChief Sub Editor

डिजिटल पत्रकारिता में खबरों की गहरी समझ रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. 16 वर्षों से सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में इन्होंने अपनी कलम से जटिल विषयों को …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj