चौथे सीजन के साथ खत्म होगी सीरीज ‘मिसमैच्ड’, प्राजक्ता कोली हुईं भावुक, किरदार डिंपल आहूजा की बताई खासियत

Last Updated:July 03, 2026, 16:18 IST
रोहित सर्राफ और प्रजाक्ता कोली स्टारर ‘मिसमैच्ड’ का चौथा सीजन जल्द आने वाला है. यह सीरीज का फाइनल सीजन होगा. इसे लेकर प्राजक्ता काफी भावुक हैं. उन्होंने शो में अपने किरदार को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि अपने डिंपल आहूजा के किरदार से अलग होना भावुकता से भरा हुआ था. उन्होंने डिंपल की खासियत को भी शेखर सुमन से बयां किया. इस बार वह उनके शो शेखर टुनाइट में बतौर गेस्ट शामिल हुईं.प्राजक्ता कोली और रोहित सर्राफ ‘मिसमैच्ड 4’ में लीड रोल में हैं.
मुंबई. वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड’ काफी पॉपुलर हुई. इस सीरीज में प्राजक्ता कोली ने डिंपल आहूजा का लीड रोल निभाया. इस सीरीज का चौथा और फाइनल सीजन बहुत जल्द आने वाला है. अब प्राजक्ता ने अपने इस लंबे सफर को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की. उन्होंने बताया कि यह किरदार उनके लिए सिर्फ एक भूमिका नहीं रहा, बल्कि उनकी पहचान का हिस्सा बन गया है. शेखर सुमन के शो में बातचीत के दौरान प्राजक्ता कोली ने कहा, ”डिंपल आहूजा का किरदार मेरे लिए बेहद खास है. जब शूटिंग का आखिरी सीजन चल रहा है, तो हर दिन यह एहसास होता है कि मैं धीरे-धीरे डिंपल से दूर हो रही हूं.”
प्राजक्ता कोली ने कहा, “मेरे लिए डिंपल को अलविदा कहना मुश्किल है. इतने सालों तक एक किरदार को जीने के बाद उससे अलग होना भावनात्मक रूप से बहुत कठिन होता है. भले ही लोग डिंपल आहूजा को सिर्फ एक काल्पनिक किरदार समझें, लेकिन मेरे लिए यह अनुभव बहुत वास्तविक और निजी रहा है. यह किरदार मेरे करियर के सबसे खास अनुभवों में से एक है, जिसने मुझे एक अलग पहचान दी है.”
प्राजक्ता कोली ने डिंपल आहूजा के किरदार की खासियत बताते हुए कहा, ”जब यह रोल मुझे मिला था, तब इसके लुक पर कोई जोर नहीं दिया गया था. न तो यह तय किया गया था कि वह कैसी दिखेगी और न ही उसके व्यक्तित्व को किसी दायरे में बांधा गया था. किरदार की असली पहचान उसकी सोच, उसके सपनों और उसकी महत्वाकांक्षाओं से बनाई गई थी. डिंपल एक ऐसी लड़की है जो कोडिंग और गेमिंग में रुचि रखती है और अपने लक्ष्य को लेकर बेहद स्पष्ट है.”
प्राजक्ता कोली ने बताई डिंपल के किरदार की खासियत
प्राजक्ता कोली ने आगे बताया, ”डिंपल का किरदार इसलिए भी खास है क्योंकि वह प्यार और रिश्तों को लेकर शुरुआत में बहुत ज्यादा सोचती नहीं है. लेकिन जब उसकी जिंदगी में एक ऐसा इंसान आता है जो उसकी सोच को बदल देता है, तो उसकी दुनिया धीरे-धीरे बदलने लगती है. यही बदलाव इस किरदार को वास्तविक और दर्शकों से जुड़ा हुआ बनाता है.”
प्राजक्ता कोली की आने वाली सीरीज
प्राजक्ता कोली ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया, ”मैं जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में नजर आऊंगी. यह सीरीज कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना की भूमिका पर आधारित है. भारतीय वायुसेना से जुड़ी इस कहानी में मेरा किरदार छोटा जरूर है, लेकिन मेरे लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण अनुभव है. इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है.”
About the Authorरमेश कुमारSenior Sub Editor
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Mumbai,Maharashtra



