Rajasthan

पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग, देखते-देखते उठने लगा काले धु्ंए का गुबार

Last Updated:July 03, 2026, 18:13 IST

Dausa Me Car Me Lagi Aag : दौसा के लालसोट में पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. दमकल ने समय रहते आग पर काबू पाया, बड़ा हादसा टला. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी देर से पार्किंग में खड़ी थी. अचानक उसमें से धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग भड़क गई. आग इतनी तेज थी कि कुछ देर बाद कार से धमाकों जैसी आवाजें भी आने लगीं.पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग, देखते-देखते उठने लगा काले धु्ंए का गुबारZoomपार्किंग में खड़ी कार में लगी आग

दौसा. दौसा जिले के लालसोट शहर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गणगौर बाजार के पास एक पार्किंग में खड़ी कार में अचानक आग लग गई. शुरुआत में लोगों को लगा कि शायद कार से हल्का धुआं निकल रहा है, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैल गई और पूरा वाहन उसकी चपेट में आ गया. कार से उठते काले धुएं के गुबार दूर तक दिखाई देने लगे, जिससे आसपास के दुकानदार और राहगीर घबरा गए. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और बाजार में हड़कंप जैसा माहौल बन गया.

यह घटना पुराने पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास स्थित पार्किंग में हुई. आग लगने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है, लेकिन जिस तरह आग ने कुछ ही देर में पूरी कार को अपनी चपेट में लिया, उसने आसपास मौजूद लोगों की चिंता बढ़ा दी. राहत की बात यह रही कि समय रहते पुलिस, नगर परिषद और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. दमकल कर्मियों की तेज कार्रवाई की वजह से आग को फैलने से रोक लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया.

पार्किंग में खड़ी कार बनी आग का गोला, धमाकों जैसी आवाजों से फैली दहशतप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी देर से पार्किंग में खड़ी थी. अचानक उसमें से धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग भड़क गई. आग इतनी तेज थी कि कुछ देर बाद कार से धमाकों जैसी आवाजें भी आने लगीं. इन आवाजों ने मौके पर मौजूद लोगों को और डरा दिया. कई लोग सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे, जबकि कुछ लोग दूर खड़े होकर पूरी घटना देखते रहे. सूचना मिलते ही लालसोट पुलिस और नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने सबसे पहले लोगों को कार से दूर किया ताकि किसी तरह की जनहानि न हो. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर सुरक्षा घेरा भी बनाया गया.

भीड़ और अतिक्रमण के बीच पहुंची दमकल, समय रहते आग पर पाया काबूघटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके के लिए रवाना हुई. हालांकि गणगौर बाजार शहर का व्यस्त इलाका है. दुकानों के बाहर अतिक्रमण और सड़क पर भीड़ होने की वजह से दमकल वाहन को घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद दमकल कर्मियों ने बिना समय गंवाए रास्ता बनाया और मौके तक पहुंचे. फायरमैन गौरव पारीक और खलील खान ने कड़ी मशक्कत करते हुए कार पर लगातार पानी की बौछार की. कुछ समय की कोशिश के बाद आग पूरी तरह काबू में आ गई. अगर आग समय पर नहीं बुझाई जाती तो उसके आसपास खड़े दूसरे वाहन भी इसकी चपेट में आ सकते थे और बाजार में बड़ा नुकसान हो सकता था.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Dausa,Dausa,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj