Sports

IND vs ENG: भारत से वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, 22 साल के ऑलराउंडर को पहली बार मौका

नई दिल्ली. इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ इस महीने होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. 22 साल के अनकैप्ड ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार वनडे टीम में मौका मिला है. वहीं, तेज गेंदबाज जोश टंग को भी इस टीम में शामिल किया है. भारत और इंग्लैंड के बीच फिलहाल पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है, इसके बाद दोनों टीमें 14, 16 और 19 जुलाई को क्रमशः बर्मिंघम, कार्डिफ और लॉर्ड्स में तीन वनडे मुकाबलों में आमने-सामने होंगी.

इस साल पहली बार वनडे खेलेंगे आर्चरइंग्लैंड ने मजबूत भारतीय टीम को चुनौती देने के लिए तेज गेंदबाज गस एटकिंसन और साकिब महमूद को भी टीम में जगह दी है. भारतीय टीम में रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी तय मानी जा रही है, जबकि विराट कोहली की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी. इंग्लैंड के प्रमुख तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी टीम में शामिल हैं. वह नवंबर 2025 के बाद पहली बार वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे.

यह सीरीज इंग्लैंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि टीम अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है. पिछले दो बड़े आईसीसी टूर्नामेंट्स (2023 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी) में इंग्लैंड का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था.

बेथेल के ओपनिंग करने की संभावनाइस साल जनवरी-फरवरी में श्रीलंका का दौरा करने वाली 15 खिलाड़ियों की टीम की तुलना में इस बार चार बदलाव किए गए हैं. जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, साकिब महमूद और जेम्स कोल्स को टीम में शामिल किया गया है, जबकि ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, जेमी ओवरटन और ल्यूक वुड को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है. ‘क्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जैक क्रॉली को टीम से बाहर किए जाने के बाद अब जैकब बेथेल पारी की शुरुआत करेंगे और बेन डकेट के साथ ओपनिंग जोड़ीदार के रूप में नजर आएंगे.

वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीमहैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, जो रूट, बेन डकेट, जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद और जोश टंग.

भारत इंग्लैंड वनडे मैचों का शेड्यूलपहला वनडे: मंगलवार 14 जुलाई, एजबेस्टन, बर्मिंघमदूसरा वनडे: गुरुवार 16 जुलाई, सोफिया गार्डन्स, कार्डिफतीसरा वनडे: रविवार 19 जुलाई, लॉर्ड्स, लंदन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj