गन्ने का जूस या नारियल पानी…आपकी सेहत के लिए कौन-सा है सही? जानिए एक्सपर्ट की राय

X

गन्ने का जूस या नारियल पानी…सेहत के लिए कौन-सा है सही? जानिए एक्सपर्ट की राय
गर्मी में लोग ठंडक और ऊर्जा के लिए अक्सर नारियल पानी या गन्ने का जूस पीते हैं. लेकिन दोनों के फायदे अलग-अलग हैं. ऐसे में शरीर की जरूरत के अनुसार सही विकल्प चुनना जरूरी है. डॉक्टर के अनुसार, नारियल पानी में पोटैशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को जल्दी पूरा करते हैं. इसलिए डिहाइड्रेशन या लू लगने की स्थिति में नारियल पानी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. वहीं, गन्ने का जूस शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है, क्योंकि इसमें प्राकृतिक शुगर होती है. कमजोरी या लो एनर्जी महसूस होने पर इसका सेवन किया जा सकता है. हालांकि, इसे हमेशा साफ-सफाई वाली जगह से ही पीना चाहिए. डॉक्टर का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए नारियल पानी बेहतर विकल्प है, जबकि गन्ने का जूस सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



