World

Afterlife Experience : ‘वो इंसानों के लिए नहीं था’, 2 मिनट की मौत के बाद लौटा शख्स, दूसरी दुनिया से ले आया अभिशाप

जिंदगी और मौत के बीच की वो लकीर, जिसे पार कर जाने के बाद कोई वापस नहीं लौटता, उसके उस पार आखिर क्या है? क्या वाकई मौत के बाद सब कुछ खत्म हो जाता है या फिर वहां कोई अलग दुनिया? सदियों से इंसान इस रहस्य के दायरे में उलझा हुआ है. हर कोई ये जानना चाहता है कि जब हमारी सांसें थम जाती हैं, तो हमारी रूह आखिर कहां जाती है? हाल ही में एक शख्स ने दावा किया है कि वो मौत के बाद दुनिया देखकर लौट आया है. ये शख्स कुछ मिनटों के लिए सासें छोड़ चुका था, इस दौरान उसने दूसरी दुनिया में जो कुछ देखा, वो शायद इंसानों को नहीं देखना चाहिए.

कैसे हुई इस शख्स की मौत?

ये घटना जैक एलन नाम के एक पूर्व नर्स के साथ हुई है, जिसने अपनी जिंदगी के 37 साल लोगों की जान बचाते हुए बिताए थे. रिटायरमेंट के बाद जैक ने मैक्सिको के एक खूबसूरत ट्रॉपिकल फ्रूट रेंच पर अपनी पीसफुल जिंदगी जीने का फैसला किया था. सितंबर 2024 का वो दिन जैक की जिंदगी का सबसे भयानक दिन बन गया. जैक अपने बिजनेस पार्टनर और दो कर्मचारियों के साथ फार्म पर काम कर रहे थे. उन्होंने अपने हाथ में बड़ा चाकू पकड़ा हुआ था और तभी अनजाने में उनका वार एक लटकती हुई ट्री-ब्रांच पर पड़ गया.

वो टहनी कोई साधारण टहनी नहीं थी, बल्कि उसके दूसरे छोर पर दुनिया के सबसे खतरनाक और आक्रामक कीटों में से एक  खूंखार ततैया का एक विशाल छत्ता छिपा हुआ था. जैसे ही टहनी हिली, हजारों की संख्या में जहरीले ततैया गुस्से में बाहर निकल आए. जैक ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन एक जहरीले ततैया ने उनके कंधे पर डंक मार दिया.

कुछ ही पलों में जैक की आंखें ऊपर की तरफ पलट गईं, उनके पूरे शरीर में तेज झटके आने लगे और वो पूरी तरह बेजान हो गए. लगभग दो मिनट तक चले इस संघर्ष के बाद उनके साथियों को पता चला गया कि जैक अब इस दुनिया में नहीं रहे.

मरने के बाद दूसरी दुनिया में क्या-क्या देखा?

लेकिन दूसरी तरफ, जैक की अपनी ही एक अलग दुनिया आबाद हो चुकी थी. जैक बताते हैं, ‘मैंने उस दिन उस सूखी मिट्टी पर जैसे ही आंखें बंद कीं, मैं एक पल में किसी दूसरी ही जगह पर पहुंच गया. वो जगह ऐसी थी जिसके बारे में शब्दों में बताना बहुत मुश्किल है. वो कोई सपना नहीं था, बल्कि वो हकीकत से भी ज्यादा जीवंत और गहरा अहसास था. वहां चारों तरफ मंत्रमुग्ध कर देने वाले रंग थे, अनगिनत खूबसूरत फूल खिले हुए थे और एक ऐसा असीम सुकून था. मुझे अचानक लगा कि जैसे यही तो मेरा असली घर है’.

वहां उन्हें समय और अंतरिक्ष का पूरा ज्ञान एक साथ हो गया था, मानो वो ब्रह्मांड के किसी ऐसे कोने में पहुंच गए हों जहां कोई बंदिशें नहीं थीं. उस चमकीली और रंगों से भरी दुनिया में जैक को अपनी पत्नी वहां मौजूद मिलीं. हैरानी की बात ये थी कि उनकी पत्नी उस दुनिया में बेहद युवा, ऊर्जा से भरपूर और तंदुरुस्त लग रही थीं, जबकि असल जिंदगी में उनकी पत्नी को पैरों से जुड़ी एक गंभीर विकलांगता थी. जैक के मुताबिक, उन्होंने अपनी पत्नी से कभी इतना बेइंतहा प्यार महसूस नहीं किया था जितना उस पल उस लोक में किया. दोनों ने उस भव्य बगीचे में चलते हुए फूल इकट्ठे किए.

‘तुम्हें अभी वापस जाना होगा’… और अचानक टूट गया जादू

जब जैक उस असीम भावनात्मक आनंद में डूबे हुए थे, तभी उनकी पत्नी ने उदास होते हुए उनसे माफी मांगी और कहा, ‘तुम्हें अभी वापस जाना होगा’. जैक बताते हैं कि उस वक्त वो इतने खुश थे कि उनकी पत्नी जो भी कहती, वो खुशी-खुशी मान लेते. लेकिन तभी… अचानक एक तेज झटका लगा. जैक ने बताया, ‘मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे कोई मुझे वैक्यूम की तरह तेजी से खींच रहा हो और… बूम! मेरी आंखें खुलीं, मैं नीचे मिट्टी पर लेटा हुआ था और मेरे दोस्त घबराकर चिल्ला रहे थे’.

जैक भले ही अपनी मृत अवस्था से लौट आए थे, लेकिन उनके दिल और दिमाग पर उस परलोक की शांति का ऐसा गहरा असर हुआ था कि उन्होंने अपने दोस्तों से कहा, ‘मैं अपनी पूरी जिंदगी में कभी इतना अच्छा महसूस नहीं किया जितना इस वक्त कर रहा हूं’.

‘शायद वो देख लिया जो इंसानों को नहीं देखना चाहिए था’

इस हादसे से उबरने के बाद जैक की जिंदगी में जमीन पर तूफानों का दौर शुरू हो गया. कुछ ही समय बाद एक भयंकर चक्रवात ने उनका मैक्सिको वाला वही सपनों का फार्म पूरी तरह तबाह कर दिया. उनका बिजनेस ढह गया, उनका अपनी पत्नी से तलाक हो गया और उन्हें अपनी टेक्सास की प्रॉपर्टी तक बेचनी पड़ गई. एक के बाद एक आए इन झटकों ने उनकी जिंदगी को झकझोर कर रख दिया.

लेकिन इन तमाम दुखों और संघर्षों के बावजूद जैक का नजरिया हमेशा के लिए बदल चुका है. लो कहते हैं, ‘मैंने वहां बहुत कुछ ऐसा देखा जो शायद मुझे या हम इंसानों को देखने की इजाजत नहीं है. शायद हमें धरती पर रहते हुए उस रहस्य को नहीं देखना चाहिए, क्योंकि ये हमारी परीक्षा की जगह है. हम यहां इसलिए हैं क्योंकि हमने खुद यहां आना चुना है’.

आज जैक उस परलोक के अनुभव को याद करते हुए अपनी बाकी की जिंदगी फिर से लोगों की देखभाल करने और दूसरों का दर्द बांटने में लगा रहे हैं. वो मानते हैं कि उनका इस दुनिया में वापस लौटना कोई इत्तेफाक नहीं था, बल्कि इसके पीछे कोई बहुत बड़ा मकसद छिपा है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj