न नेता, न अभिनेता… फिर भी लोगों की उमड़ती है भीड़! जानें PM मोदी के हमशक्ल मदन गहलोत की कहानी

Last Updated:July 06, 2026, 10:03 IST
PM Modi Duplicate: राजस्थान के मदन भाई गहलोत अपनी किसी राजनीतिक भूमिका या फिल्मी दुनिया की वजह से नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलती-जुलती शक्ल के कारण चर्चा में रहते हैं. जहां भी वे पहुंचते हैं, लोग उन्हें देखकर कुछ पल के लिए चौंक जाते हैं और उनके साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग जाती है. उनकी दाढ़ी, हेयरस्टाइल और व्यक्तित्व लोगों को प्रधानमंत्री की याद दिलाते हैं, जिसके चलते वे सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल रहते हैं. हालांकि, मदन भाई गहलोत अपनी अलग पहचान रखते हैं और लोगों से सहजता से मिलते हैं. उनकी लोकप्रियता इस बात का उदाहरण है कि कभी-कभी केवल चेहरे की समानता भी किसी व्यक्ति को चर्चा का विषय बना देती है.
ख़बरें फटाफट
जोधपुर: आज हम आपको मिलवाएंगे एक ऐसे शख्स से, जिन्हें देखकर पहली नजर में कोई भी चौंक जाए. सोजत के रहने वाले मदन भाई मोदी अपनी शक्ल, सफेद दाढ़ी, मुस्कुराहट और पहनावे की वजह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल के रूप में पहचान बना चुके हैं. प्रधानमंत्री जब भी राजस्थान के दौरे पर आते हैं, मदन भाई उनसे मिलने और उनका स्वागत करने जरूर पहुंचते हैं. राजस्थानी साफा, नेहरू जैकेट और प्रधानमंत्री जैसी सादगी भरी शैली में नजर आने वाले मदन भाई जहां भी जाते हैं, लोगों की भीड़ उन्हें घेर लेती है. कोई उनके साथ सेल्फी लेता है तो कोई फोटो खिंचवाकर इस पल को यादगार बना लेता है. आखिर कैसे एक सामान्य व्यापारी की पहचान प्रधानमंत्री के हमशक्ल के रूप में बनी और क्यों हर दौरे पर उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय बन जाती है.
राजस्थानी साफा, सफेद दाढ़ी और वही अंदाजमदन भाई गहलोत की पहचान सिर्फ चेहरे की समानता तक सीमित नहीं है.उनकी सफेद दाढ़ी, सलीकेदार हेयर स्टाइल, राजस्थानी साफा, नेहरू जैकेट और मुस्कुराने का अंदाज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी मिलता-जुलता है. यही वजह है कि जहां भी वे पहुंचते हैं, लोग उन्हें उत्सुकता से देखने लगते हैं. समारोह स्थल पर कई लोगों ने उन्हें दूर से देखकर कुछ पल के लिए असली प्रधानमंत्री समझ लेते है. उनका पहनावा और व्यक्तित्व ऐसा है कि वे भीड़ के बीच आसानी से अलग नजर आते हैं और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं.
गुजरात से मिली प्रेरणा, 2009 में हुई मुलाकातमदन भाई गहलोत बताते हैं कि वर्ष 2001 में व्यापारिक कार्य से अहमदाबाद आने-जाने के दौरान उन्होंने तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को करीब से देखा. उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने भी वैसी ही दाढ़ी और सादगी भरा पहनावा अपनाना शुरू किया. समय के साथ उनकी शक्ल और व्यक्तित्व प्रधानमंत्री से इतना मिलता-जुलता हो गया कि लोग उन्हें हमशक्ल के रूप में पहचानने लगे.वर्ष 2009 में पाली दौरे के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी हो चुकी है. तभी से वे प्रयास करते हैं कि जब भी प्रधानमंत्री राजस्थान आएं, वे उनके कार्यक्रम में पहुंचकर उनका स्वागत करें. आज यही पहचान उन्हें जहां भी ले जाती है, वहां लोग उनसे मिलने और तस्वीर खिंचवाने के लिए उत्साहित नजर आते हैं.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jodhpur,Rajasthan



