World

‘शादी, डेट और सब कुछ करना चाहूंगा’, ‘चिगी-विगी गर्ल’ पर ऑस्ट्रेलियाई पीएम की टिप्पणी पर कटा बवाल, मांगनी पड़ी माफी

Last Updated:July 06, 2026, 19:34 IST

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने पिछले हफ़्ते एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में पॉपस्टार काइली मिनोग के बारे में टिप्पणी की थी. अब इसपर उन्होंने माफी मांग ली है. पॉप स्टार काइली मिनॉग बॉलीवुड मेंअक्षय कुमार की मूवी ‘ब्लू’ में काम कर चुकी हैं.'शादी और सब कुछ करना चाहूंगा', पॉप स्टाप पर ऑस्ट्रेलियाई PM का कमेंट, अब माफीZoom

पॉप स्टार काइली मिनॉग पर की गई अपनी टिप्पणी पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने बिना शर्त मांफी मांगी है. कॉमेडियन निक्की ओसबोर्न के पॉडकास्ट में पॉप स्टार पर टिप्पणी की थी. इसके बाद विपक्षी नेताओं समेत उनकी सरकार के लोगों ने उन्हें आड़े हाथ लिया था. यही कारण है कि अब ऑस्ट्रेलियाई पीएम माफी मांग रहे हैं.

पॉप स्टार काइली मिनॉग बॉलीवुड में काम कर चुकी है. एक्टर अक्षय कुमार के साथ उन्होंने ‘ब्लू’ मूवी में काम किया था. उनका गाया गाना ‘चिगी, विगी’ युवकों में काफी पॉपुलर हुआ था.

क्या था पूरा मामला?

पिछले हफ्ते पीएम अल्बनीज कॉमेडियन निक्की ओसबोर्न के पॉडकास्ट बुश डीप में गए. इस इंटरव्यू के दौरान होस्ट निक्की ने उनके साथ एक अजीब गेम खेला. इसमें उन्होंने पूछा कि वे काइली मिनॉग, निकोल किडमैन और रोंडा बर्चमोर में से किसके साथ शैग, मैरी या डेट करना पसंद करेंगे. यहां शैग का मतलब शारीरिक संबंध बनाना है. शुरुआत में प्रधानमंत्री ने अपनी नई-नवेला शादी का हवाला देकर बचने की कोशिश की. लेकिन होस्ट के बार-बार पूछे जाने पर उन्होंने इसका जवाब दिया. उन्होंने हंसते हुए कह दिया, जाहिर तौर पर काइली से शादी, डेट और सब कुछ करेंगे.

पोडकास्ट के आते ही मचा बवाल

जैसे ही ये पोडकास्ट सबके सामने आया तो ऑस्ट्रेलिया की राजनीति में भूचाल आ गया. विपक्ष से लेकर उनकी अपनी सरकार के लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लिया. विपक्ष की शैडो मिनिस्टर सारा हेंडरसन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह बयान महिलाओं का अपमान है. ये प्रधानमंत्री पद की गरिमा को गिराता है. वहीं एक अन्य सांसद जाली स्टेगल ने कहा कि पीएम को ऐसी सेक्सिस्ट बातों को बढ़ावा देने के बजाय उन्हें रोकना चाहिए था.

सफाई दे रही हैं सरकार

प्रधानमंत्री की गैर-मौजूदगी में कार्यवाहक पीएम का पद संभाल रहे रिचर्ड मार्लेस ने इस पर सफाई दी है. उन्होंने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि सरकार में महिला की मौजूदगी का हवाला दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार इतिहास की पहली ऐसी सरकार है जिसके कैबिनेट में महिला और पुरुष मंत्रियों की संख्या बिल्कुल बराबर है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj