Rajasthan

भरतपुर का बंध बारैठा होगा मजबूत, 60 करोड़ से बढ़ेगी जल भंडारण क्षमता, किसानों और शहर को मिलेगा फायदा!

Last Updated:July 07, 2026, 12:05 IST

Bandh Baretha:भरतपुर के प्रमुख जल स्रोत बंध बारैठा को भविष्य की जल जरूरतों के लिए मजबूत किया जाएगा. करीब 60 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत बांध की भराव क्षमता बढ़ाने, पाल को ऊंचा करने और स्पिलवे प्रणाली को सुदृढ़ करने की योजना है. इससे ERCP से मिलने वाले अतिरिक्त पानी का बेहतर संग्रहण हो सकेगा और भरतपुर शहर की पेयजल व्यवस्था के साथ बयाना व रूपबास क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

भरतपुर. प्रमुख जल स्रोतों में शामिल बंध बारैठा को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप और अधिक मजबूत बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. इस महत्वपूर्ण जलाशय की भराव क्षमता बढ़ाने और स्पिलवे जल निकासी प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए करीब 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट ERCP से आने वाले अतिरिक्त पानी का बेहतर तरीके से संग्रहण करना है. वर्तमान में बंध बारैठा क्षेत्र के लिए एक अहम जल स्रोत है, लेकिन भविष्य में बढ़ती आबादी और जल आवश्यकता को देखते हुए इसकी क्षमता बढ़ाना जरूरी माना जा रहा है.

जलदाय विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना के तहत बांध की भराव क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ इसकी पाल बांध की दीवार को ऊंचा किया जाएगा, इससे अधिक मात्रा में पानी का भंडारण संभव हो सकेगा और बारिश या बाहरी स्रोतों से आने वाले अतिरिक्त पानी का सही उपयोग किया जा सकेगा. इस योजना का सीधा लाभ भरतपुर शहर की पेयजल व्यवस्था को मिलेगा शहर में लंबे समय से पानी की मांग बढ़ती जा रही है. ऐसे में बंध बारैठा की क्षमता बढ़ने से पेयजल आपूर्ति को अधिक स्थिर और मजबूत बनाया जा सकेगा इसके अलावा बयाना और रूपबास क्षेत्र के किसानों के लिए भी यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी. सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ने से किसानों को राहत मिलेगी और खेती अधिक सुरक्षित व स्थायी बन सकेगी.

इससे कृषि उत्पादन में भी सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र में जल प्रबंधन प्रणाली और बेहतर हो जाएगी इससे न केवल पानी की कमी की समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकेगा, बल्कि भविष्य में सूखे जैसी परिस्थितियों से निपटने में भी मदद मिलेगी. बंध बारैठा का यह विकास कार्य भरतपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा, जो आने वाले समय में पेयजल और सिंचाई दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bharatpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj