Tech

Redmi का सबसे बड़ा फोन आने वाला है! 7 इंच डिस्प्ले और दमदार फीचर्स की लीक ने बढ़ाई चर्चा

Powered by :

Last Updated:July 07, 2026, 14:21 IST

नई लीक के मुताबिक Redmi 7 इंच डिस्प्ले वाले नए स्मार्टफोन की टेस्टिंग कर रही है. फोन में 10,000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट मिलने की चर्चा है. जानिए अब तक क्या-क्या जानकारी सामने आई है.

ख़बरें फटाफट

Redmi का सबसे बड़ा फोन आने वाला है! 7 इंच डिस्प्ले और दमदार फीचर्स हुए लीकZoomRedmi जल्द ला सकता है अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले वाला फोन, सामने आई नई रिपोर्ट. फोटो; Redmi K90 Ultra

रेडमी आने वाले समय में बड़ा डिस्प्ले पसंद करने वाले यूजर्स के लिए नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. एक नई लीक के मुताबिक, कंपनी 7 इंच डिस्प्ले वाले परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन पर काम कर रही है. अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह Redmi के अब तक के सबसे बड़े डिस्प्ले वाले फोन में से एक होगा.

चीनी टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, Redmi फिलहाल दो नए स्मार्टफोन्स की टेस्टिंग कर रही है. इनमें से एक फोन 6.59 इंच डिस्प्ले के साथ मिड-रेंज Pro सेगमेंट के लिए हो सकता है. वहीं दूसरा मॉडल करीब 7 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ आ सकता है और इसे हाई-परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है.

हालांकि टिप्स्टर ने Redmi का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है, लेकिन उनकी पिछली कई लीक Redmi डिवाइसेज से जुड़ी रही हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि यह जानकारी Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi से ही संबंधित है.

इससे पहले भी कई रिपोर्ट्स में Redmi के बड़े डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन की चर्चा हो चुकी है. फरवरी में इसी टिप्स्टर ने दावा किया था कि दो स्मार्टफोन कंपनियां 7 इंच स्क्रीन वाले फोन पर काम कर रही हैं. इसके बाद अप्रैल में एक और लीक में बताया गया था कि Redmi 7 इंच डिस्प्ले और 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन की टेस्टिंग कर रही है.

बाद की रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि फोन में 2K रेजोलूशन डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट मिल सकता है. कुछ रिपोर्ट्स ने इसे Redmi K100 सीरीज का हिस्सा भी बताया था.

Honor भी लाएगा बड़े साइज़ का फोन?पता चला है कि रेडमी के अलावा Honor भी 7 इंच डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है. फिलहाल बाजार में ज्यादातर फ्लैगशिप स्मार्टफोन 6.9 इंच या उससे छोटे डिस्प्ले के साथ आते हैं. अगर ये लीक सही साबित होती हैं, तो 2026 में 7 इंच या उससे बड़े डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स का ट्रेंड देखने को मिल सकता है.

फिलहाल रेडमी की ओर से इस स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में इन सभी जानकारियों को फिलहाल लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj