Gautam Gambhir: गौतम गंभीर टीम को बर्बाद कर रहे हैं… खिलाड़ी नहीं सिर्फ कोच हैं तीसरे टी20 में हार के जिम्मेदार, समझिए कैसे

होमखेलक्रिकेट
गंभीर टीम को बर्बाद कर रहे हैं… खिलाड़ी नहीं सिर्फ कोच हैं हार के जिम्मेदार
Last Updated:July 08, 2026, 06:21 IST
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में टीम इंडिया को 125 रनों से करारी हार मिली. मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने कुछ इस तरह के फैसले लिए, जिससे पूरी लाइनअप तितर-बितर नजर आई, जिसके कारण गंभीर की अब जमकर आलोचना हो रही है.तीसरे टी20 के बाद गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 125 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. लक्ष्य का पीछा करते हुए इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बहुत ही खराब रही. मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस आए और इस दौरान उन्होंने तीखे सवालों का जवाब दिया, लेकिन इसके बावजूद मैच में जिस तरह से उन्होंने बैटिंग लाइनअप को तैयार किया उसके लिए उनकी आलोचना हो रही है.
नॉटिंघम में खेले गए मैच में एक बार फिर से अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की. हालांकि, दोनों ही ओपनर बल्लेबाज अपना कमाल नहीं दिखा पाए. अभिषेक शर्मा 10 रन और सूर्यवंशी ने सिर्फ 13 रन बनाकर चलते बने. इन दोनों के आउट होने के बाद ईशान किशन भी सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद कोच गंभीर के लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को देखकर फैंस का सिर घूम गया.
अक्षर और हर्षित पर गंभीर का दंवा गया बेकार
बता दें कि ईशान किशन के आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी सिर्फ 5 रन ही बना पाए. अय्यर के विकेट के बाद टीम इंडिया के लिए ऑलारउंडर अक्षर पटेल बल्लेबाजी लिए मैदान पर उतरे. हैरानी की बात ये है कि टीम में तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी भी थे जो शुरुआती विकेट गिरने के बाद की परिस्थिति में पूरी तरह से फिट बैठते थे कि वह पारी संभालें, लेकिन गंभीर के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था.
अक्षर पटेल पर गौतम गंभीर का दांव बेकार चला गया. इसके बाद सबसे बड़ी हैरानी तब हुई जब हर्षित राणा को शिवम दुबे से पहले बल्लेबाजी के लिए भेज दिया गया. हर्षित अंतिम ओवरों में जरूर तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं, लेकिन शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी से पहले उन्हें बल्लेबाजी के लिए भेजना ये समझ से परे था. वहीं, खराब फॉर्म में चल रहे तिलक वर्मा ने एक बार फिर से निराश किया और वह 11 गेंद खेलकर सिर्फ 3 रन ही बना पाए.
क्या रहा मुकाबले का हाल
वहीं, मैच की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फिल साल्ट के 70 और सैम करन के 41 रनों की पारी से निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में टीम इंडिया 11.4 ओवर में सिर्फ 76 रन के स्कोर पर ऑलरआउट हो गई, जिससे उसे 126 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



