दांतों को रखना है स्वस्थ और मजबूत, मार्शल आर्ट एक्सपर्ट सुमित ने बताई जरूरी बात

Last Updated:July 08, 2026, 19:27 IST
सुमित वर्मन ने बताया कि दांतों की मजबूती के लिए सबसे जरूरी है नियमित और सही तरीके से सफाई करना. इसे सही तरीके से करना जरूरी है. सुबह और रात सोने से पहले ब्रश करना अच्छी आदत है. उन्होंने पारंपरिक तरीकों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि पहले लोग नमक, कोयला, सरसों तेल आदि…..
ख़बरें फटाफट
पलामू: आज कल के बदलते खानपान और बदली जीवनशैली का असर लोगों के दांतों की सेहत पर भी पड़ रहा है. मीठे खाद्य पदार्थ, कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड जैसे आधुनिक व्यंजनों से कम उम्र में ही लोगों के दांतों में कीड़े लगने लगते हैं. इसके अलावा मसूड़ों से खून आना, दांत कमजोर होना, बदबू और संवेदनशीलता (सेंसिटिविटी) जैसी तकलीफ होती है. कई बार मुंह की सही से सफाई नहीं करने के कारण भी कम उम्र में ही लोगों को ऐसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. यही वजह है कि बच्चों के दांतों की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए.
स्वस्थ दांत न केवल भोजन चबाने में मदद करते हैं, बल्कि अच्छे पाचन और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी हैं. इसलिए दांतों और जबड़ों को मजबूत बनाए रखने के लिए नियमित देखभाल के साथ कुछ सरल व्यायाम भी लाभदायक हो सकते हैं. इस बारे में मार्शल आर्ट विशेषज्ञ सुमित वर्मन ने लोकल18 को जानकारी दी. उन्होंने एक कहावत से अपनी बात शुरू करते हुए बताया कि कहा जाता है कि जंगल में रहने वाले जानवर ब्रश नहीं करते लेकिन, वो लगातार अपने जबड़ों का उपयोग करते रहते हैं. जानवर ब्रश नहीं करते लेकिन वे लगातार चबाने और मुंह चलाने की प्राकृतिक प्रक्रिया से अपने जबड़ों और दांतों को सक्रिय रखते हैं. लगातार जबड़े की गतिविधि से मुंह की मांसपेशियां मजबूत बनी रहती हैं. उनका कहना है कि इंसान भी यदि अपने जबड़ों की नियमित एक्सरसाइज करें तो उन्हें इसका लाभ मिल सकता है.
उन्होंने आगे बताया कि सुबह के समय कुछ मिनट तक मुंह को दाएं-बाएं और गोलाकार घुमाने का अभ्यास किया जा सकता है. इसके अलावा “ओ” और “एक्स” जैसी ध्वनियों का स्पष्ट उच्चारण करने से चेहरे और जबड़ों की मांसपेशियों का अच्छा व्यायाम होता है. यदि किसी व्यक्ति को चिकित्सकीय रूप से कोई परेशानी नहीं है, तो सीमित मात्रा में शुगर-फ्री च्युइंगम चबाने से भी जबड़ों की मांसपेशियां सक्रिय रहती हैं और चबाने की क्षमता बेहतर होती है.
सुमित वर्मन ने बताया कि दांतों की मजबूती के लिए सबसे जरूरी है नियमित और सही तरीके से सफाई करना. इसे सही तरीके से करना जरूरी है. सुबह और रात सोने से पहले ब्रश करना अच्छी आदत है. उन्होंने पारंपरिक तरीकों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि पहले लोग नमक, कोयला, सरसों तेल आदि से अपने मुंह और दांत की सफाई करते थे. इसके अलावा लोग नीम से लेकर चिचड़ी तक कई तरह के पौधों की दातून से भी दांत साफ करते हैं.
About the AuthorRajneesh Singh
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Palamu,Jharkhand



