Rajasthan

मानसून में घूमने का है प्लान? अजमेर से 50 किमी दूर देवमाली गांव है बेस्ट डेस्टिनेशन

Last Updated:July 08, 2026, 16:53 IST

Best Monsoon Tourist Spot: मानसून में कम बजट में सबसे बेहतरीन जगह की तलाश कर रहे हैं. अजमेर से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित देवमाली गांव आपके लिए शानदार विकल्प है. यह गांव अपनी अनूठी परंपराओं और धार्मिक आस्था के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है. गांव की पहाड़ी पर भगवान देवनारायण का भव्य मंदिर स्थित है, जो यहां का प्रमुख धार्मिक आकर्षण है. हर वर्ष लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

अजमेर. अगर आप मानसून में कम बजट में किसी शांत, प्राकृतिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध जगह की तलाश कर रहे हैं तो अजमेर से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित देवमाली गांव आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है. अरावली पर्वतमाला की हरी-भरी पहाड़ियों के बीच बसा यह गांव बारिश के मौसम में हरियाली की चादर ओढ़ लेता है. चारों ओर फैली हरियाली, पहाड़ों से बहते बरसाती झरने, स्वच्छ वातावरण और ग्रामीण जीवन की सादगी पर्यटकों का मन मोह लेती है. प्रकृति प्रेमियों, फोटोग्राफी के शौकीनों और सुकून की तलाश में आने वाले यात्रियों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है.

यह गांव अपनी अनूठी परंपराओं और धार्मिक आस्था के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है. यहां कलयुग में भी सतयुग की झलक देखने को मिलती है. मान्यता है कि यह गांव भगवान देवनारायण की पवित्र भूमि पर बसा हुआ है. यहां करोड़पति और लखपति परिवार भी कच्चे मकानों में ही रहते हैं. पूरे गांव में सीमेंट, चूना, शराब, मांसाहार और केरोसिन के उपयोग पर प्रतिबंध है. यही कारण है कि यह गांव आज भी अपनी पारंपरिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत को पूरी तरह संजोए हुए है.

देश का बेस्ट टूरिस्ट विलेज बन चुका है देवमालीगांव की पहाड़ी पर भगवान देवनारायण का भव्य मंदिर स्थित है, जो यहां का प्रमुख धार्मिक आकर्षण है. हर वर्ष लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं. खास बात यह है कि पूरे गांव में केवल यही मंदिर पक्का बना हुआ है, जबकि बाकी सभी मकान कच्चे हैं. अपनी अनूठी संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और परंपराओं के कारण देवमाली गांव को देश का बेस्ट टूरिस्ट विलेज घोषित किया जा चुका है. यही वजह है कि यहां फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग भी होने लगी है. मानसून के दौरान गांव की खूबसूरती अपने चरम पर होती है, जब हरियाली और बादलों के बीच का नजारा पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है.

ऐसे पहुंच सकते हैं देवमालीअगर आप भी यहां आना चाहते हैं तो यहां पहुंचना बेहद आसान है. गांव का सबसे नजदीकी प्रमुख रेलवे स्टेशन ब्यावर है, जो यहां से लगभग 15 से 20 किलोमीटर दूर स्थित है. दिल्ली, जयपुर, जोधपुर सहित कई प्रमुख शहरों से ब्यावर के लिए नियमित ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं. रेलवे स्टेशन से टैक्सी, बस या निजी वाहन के माध्यम से आसानी से देवमाली गांव पहुंचा जा सकता है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ajmer,Ajmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj