Rajasthan

सुलझकर भी ‘अलसुलझा’ रह गया पांचना बांध पानी विवाद, मीणा बनाम गुर्जर समाज की मूंछ की लड़ाई बना आंदोलन!

Last Updated:July 09, 2026, 16:11 IST

Panchna Dam Water Dispute : राजस्थान में पांचना बांध के पानी का विवाद सुलझकर भी अनसुलझा रह गया है. तमाम समाझौता वार्ताओं और नहरों में पानी छोड़ने के बावजूद यह विवाद फिर उठ खड़ा हुआ है. इस मामले को लेकर बांध के कमांड एरिया के 35 गांव अभी भी संतुष्ट नहीं है. अब यह विवाद क्षेत्र और दो जातियों मीणा और गुर्जर के बीच मूंछ की लड़ाई बनता जा रहा हैसुलझकर भी 'अलसुलझा' रह गया पांचना बांध पानी विवाद, मूंछ की लड़ाई बना आंदोलन!Zoomआंदोलनकारियों ने आज अधिकांश जगहों से जाम हटा दिया है.

करौली. भरतपुर संभाग के करौली जिले में स्थित पांचना बांध के पानी का विवाद समझौते के बाद एक फिर से तूल पकड़ गया है. पानी विवाद के निपटारे के लिए बीते दिनों हुई समझौता वार्ता के बावजूद अब इसको लेकर एक नए एंगल के साथ बवाल मचने लग गया है. यह एंगल है क्षेत्रवाद और जातियों के वर्चस्व की जंग का. पांचना बांध पानी का विवाद अब केवल पानी का विवाद नहीं रह गया है बल्कि यह कथित रूप से क्षेत्रवाद और गुर्जर तथा मीणा जातियों के बीच मूंछ की लड़ाई भी बनता जा रहा है. इसके कारण मंगलवार से भारी बवाल मचा हुआ है.

मंगलवार को यह बवाल केवल जगह-जगह सड़क मार्ग जाम करने तक सीमित था. लेकिन बुधवार को यह सोशल मीडिया पर छींटाकस्सी में तब्दील हो गया. बांध के पानी के विवाद के समझौते के बाद दो गुटों में एक दूसरे के प्रति सोशल मीडिया में की गई छींटाकस्सी से माहौल खराब होने लग गया. सड़कें जाम होने के साथ ही दूसरी तरह का तनाव भी फैलने लग गया. हालात ज्यादा बिगड़ने लगे तो करौली जिला प्रशासन को बुधवार देर रात को यहां इंटरनेट सेवाएं बंद करनी पड़ी. इंटरनेट सर्विस को अभी तक बहाल नहीं किया गया है. सौहार्द्र खराब करने वाली अभद्र टिप्पणी करने वाले दोनों समाजों के कुछ लोगों के खिलाफ अलग-अलग थानों में केस तक दर्ज किए गए हैं. फिलहाल तो विवाद थमता दिख रहा है और धरना प्रदर्शनों का दौर भी थम चुका है. लेकिन जल संसाधन विभाग और प्रशासन के सामने आगामी दिनों में पूरे वेग के साथ नहरे में पानी छोड़ने की चुनौती है. विभाग और प्रशासन इसे हल करने में जुटा है.

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने किसान भाइयों से की शांति एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील

हिंसा व भ्रामक सोशल मीडिया संदेशों से दूर रहने का किया आग्रह

— District Collector & Magistrate, Karauli (@DmKarauli) July 8, 2026

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj