Tonk News | Rajasthan News

Last Updated:July 09, 2026, 18:37 IST
Rajasthan Tonk News : राजस्थान के टोंक जिले में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की पाइपलाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी की कोशिश का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया. मालपुरा क्षेत्र के पचेवर थाना इलाके में बदमाशों ने पाइपलाइन में छेद कर उस पर अवैध वाल्व लगाया और करीब 40 फीट लंबी पाइप बिछाकर तेल निकालने का प्रयास किया. पाइपलाइन में लीकेज की सूचना मिलने पर कंपनी के इंजीनियर और अधिकारी मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान अवैध कनेक्शन का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली. खेत मालिक से पूछताछ की गई, हालांकि उसने किसी भी जानकारी से इनकार किया है. अब पुलिस और इंडियन ऑयल की टीम तकनीकी जांच के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि पाइपलाइन में सेंध कब और कैसे लगाई गई तथा इस वारदात में कितने लोग शामिल थे. यह घटना तेल पाइपलाइन सुरक्षा और संगठित चोरी की आशंका को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े करती है.टोंक में इंडियन ऑयल की पाइपलाइन में सेंध
दौलत कुमार/टोंक. टोंक जिले के मालपुरा इलाके से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की पाइपलाइन में सेंधमारी का बड़ा मामला सामने आया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पाइपलाइन में छेद कर अवैध कनेक्शन लगाया और करीब 40 फीट लंबी पाइप बिछाकर तेल चोरी करने की कोशिश की. मामले की जानकारी मिलते ही इंडियन ऑयल के अधिकारी, इंजीनियर और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है.
यह मामला पचेवर थाना क्षेत्र में लड़ी से डेठानी रोड के बीच का बताया जा रहा है. यहां हरजीलाल बैरवा के खेत से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की पाइपलाइन गुजर रही है. इसी पाइपलाइन को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने उसमें छेद किया और उस पर वाल्व लगा दिया. इसके बाद वहां से करीब 40 फीट लंबी पाइपलाइन बिछाकर तेल निकालने का प्रयास किया गया.
लीकेज का पता चलते ही शुरू हुई जांचजानकारी के अनुसार कंपनी की टीम को पाइपलाइन में लीकेज की सूचना मिली थी. इसके बाद अधिकारी और इंजीनियर मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन की जांच शुरू की. जांच के दौरान लीकेज का स्रोत तलाशते हुए अवैध कनेक्शन का पता चला. इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.
पुलिस अधिकारियों ने किया मौके का निरीक्षणघटना की सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी और पुलिस उपाधीक्षक आशीष प्रजापत भी मौके पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस व तेल कंपनी के अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली. अधिकारियों ने यह भी देखा कि किस तरह पाइपलाइन में छेद कर अवैध कनेक्शन लगाया गया था.
खेत मालिक से भी हुई पूछताछजांच के दौरान पुलिस ने खेत मालिक हरजीलाल बैरवा से भी पूछताछ की. हालांकि खेत मालिक ने इस पूरे मामले की किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि पाइपलाइन में सेंधमारी किसने की और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं.
कई पहलुओं पर जांच जारीफिलहाल पुलिस और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं. पाइपलाइन में सेंधमारी कैसे की गई, अवैध कनेक्शन कब लगाया गया और तेल चोरी की कोशिश में कितने लोग शामिल थे, इन सभी पहलुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है. मौके से मिले तथ्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले के खुलासे के बाद इलाके में भी यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Tonk,Tonk,Rajasthan



