Rajasthan

Rajasthan Patwari Final Result 2026: 3705 पदों की भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ ऐसे करें चेक

Last Updated:July 09, 2026, 18:20 IST

Rajasthan Patwari Final Result 2026: राजस्थान पटवारी भर्ती 2026 का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 3705 पदों पर भर्ती का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट और कैटेगरी वाइज कट-ऑफ जारी कर दी है. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है. अभ्यर्थी अपने नाम या रोल नंबर से मेरिट लिस्ट में अपनी स्थिति आसानी से चेक कर सकते हैं…

ख़बरें फटाफट

Rajasthan Patwari: 3705 पदों की भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, चेक करें ZoomRajasthan patwari rank check, Rajasthan Patwari Final Result 2026: राजस्‍थान पटवारी फाइनल रिजल्‍ट जारी.

Rajasthan Patwari Final Result 2026: राजस्थान में पटवारी बनने का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं के लिए बड़ी खबर है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने पटवारी भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है.दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अंतिम मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है. इसके साथ ही बोर्ड ने कैटेगरी वाइज कट-ऑफ भी जारी कर दी है. अब अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम, रोल नंबर और अन्य जानकारी के जरिए मेरिट लिस्ट में अपनी स्थिति देख सकते हैं.

अंतिम परिणाम घोषित

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)ने 3705 पटवारी पदों पर भर्ती के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिया है. लिखित परीक्षा, कंप्यूटर आधारित प्रक्रिया और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद अब सफल उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट सार्वजनिक कर दी गई है.राजस्थान में पटवारी की नौकरी हमेशा से युवाओं की पहली पसंद रही है. ऐसे में लंबे इंतजार के बाद आए इस परिणाम से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है.

 जारी हुई फाइनल मेरिट लिस्ट

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम मेरिट लिस्ट केवल उन्हीं अभ्यर्थियों की जारी की गई है जिन्होंने दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की.फाइनल मेरिट लिस्ट RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है जहां से उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने पटवारी भर्ती 2026 की फाइनल मेरिट लिस्ट टीएसपी (Tribal Sub Plan) और नॉन-टीएसपी क्षेत्र के लिए अलग-अलग जारी की है. नॉन-टीएसपी क्षेत्र में कुल 308 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है जबकि टीएसपी क्षेत्र में 57 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है. उम्मीदवार अपने क्षेत्र के अनुसार संबंधित पीडीएफ डाउनलोड कर अपना परिणाम देख सकते हैं.

फाइनल मेरिट लिस्ट में क्या?

फाइनल मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां दी गई हैं. इसमें मेरिट रैंक, एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी (Category), टीएसपी या नॉन-टीएसपी क्षेत्र सहित अन्य आवश्यक विवरण शामिल हैं. इन जानकारियों की मदद से अभ्यर्थी आसानी से अपनी चयन स्थिति की पुष्टि कर सकते हैं.

ऐसे डाउनलोड करें राजस्थान पटवारी फाइनल मेरिट लिस्ट

राजस्थान पटवारी फाइनल मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद होम पेज पर दिए गए Result सेक्शन पर क्लिक करें. अब Rajasthan Patwari Final Merit List 2026 के लिंक को खोलें और अपने क्षेत्र (टीएसपी या नॉन-टीएसपी) के अनुसार संबंधित पीडीएफ डाउनलोड करें. पीडीएफ खुलने के बाद Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर या नाम दर्ज करें जिससे आप आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे.

About the AuthorDhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

<strong>न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल</strong> में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी पर काम करते हैं. करीब 16 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय है. <strong>दै…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj