Health

एलोवेरा जेल और जूस का सही इस्तेमाल जान लें, तभी मिलेगा पूरा फायदा

Last Updated:July 09, 2026, 22:16 IST

Aloe Vera Benefits: एलोवेरा, जिसे घृतकुमारी, ग्वारपाठा या घीकुंवार के नाम से भी जाना जाता है, लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा में उपयोग किया जाता रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार, इसमें कई विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा की देखभाल, पाचन तंत्र और सामान्य स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं. हालांकि, इसके प्रभाव व्यक्ति विशेष और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसलिए एलोवेरा का सेवन या औषधीय उपयोग शुरू करने से पहले डॉक्टर या योग्य विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है, विशेषकर यदि आप गर्भवती हैं, स्तनपान करा रही हैं या किसी बीमारी का उपचार करा रहे हैं.

आज हम आपको प्रकृति में पाए जाने वाले एक ऐसे पौधे की जानकारी दे रहे हैं, जिसे इंसान की त्वचा से लेकर शरीर के अंदरूनी अंगों में होने वाली अनगिनत समस्याओं का उपचार माना जाता है. मजे की बात यह है कि औषधीय गुणों से भरपूर यह पौधा हमारे घर के आसपास भी बड़ी आसानी से पाया जाता है. सामान्य भाषा में इसे घृतकुमारी और अंग्रेजी में एलोवेरा के नाम से जाना जाता है. भारत के कई राज्यों में यह ग्वारपाठा और घीकुंवार के नाम से भी प्रसिद्ध है.

औषधीय पौधों की जानकारी रखने वाले बेतिया के रविकांत पांडे बताते हैं कि, घृतकुमारी एक ऐसा पौधा है, जिसके जूस में विटामिन A, C, E, B12, जिंक, कैल्शियम इत्यादि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह जितना उपयोगी हमारी त्वचा के लिए होता है, उससे कहीं ज्यादा उपयोगी पाचन को बेहतर बनाने के लिए माना जाता है.

विटामिन A, C, E और B12 शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर हमें कई प्रकार के वायरल संक्रमण से बचाता है. इसका लाभ सिर्फ हमारी इम्युनिटी पर ही नहीं, बल्कि त्वचा पर भी मिलता है. बरसात में त्वचा पर होने वाले किसी भी प्रकार के फंगल इन्फेक्शन को खत्म करने में यह अहम भूमिका निभाता है.

Add as Preferred Source on Google

बकौल रविकांत, एलोवेरा के गाढ़े जूस में पाए जाने वाले एमाइलेज और लाइपेस सहित अन्य कई पाचक एंजाइम इंसान के पाचन सिस्टम को बेहतर करते हैं. हर दिन सुबह सवेरे इसके सेवन से गैस और कब्ज की समस्या से निजात मिल सकती है. हालांकि शुरुआत डॉक्टर की सलाह से ही करनी चाहिए और मात्रा आदि के बारे में भी पहले एक्सपर्ट से बात कर लेनी चाहिए.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एलोवेरा मानव शरीर की आवश्यकता के अनुसार लगभग सभी एमिनो एसिड की जरूरत को पूरा करता है. इसमें लगभग 20 एमिनो एसिड पाए जाते हैं, जो इंसानी स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होते हैं. मोटे तौर पर यह काफी फायदा पहुंचाता है पर पहले से कोई समस्या हो तो डॉक्टर से संपर्क करने के बाद ही इसका सेवन करना ठीक रहता है.

विशेषज्ञों की मानें तो, एलोवेरा का उपयोग हम दो तरीके से कर सकते हैं. पहला: उसके स्लाइस को छीलकर जूस निकाल लें और फिर उसे जरूरत के अनुसार त्वचा पर लगाएं.

दूसरा: एलोवेरा के जूस को निकालकर उसे ऑर्गेनिक गुड़ के साथ मिला लें और फिर सुबह सवेरे खाली पेट एक से दो चम्मच का सेवन करें. जरूरत के अनुसार आप थोड़ी मात्रा में पानी का सेवन भी कर सकते हैं. हालांकि कोई भी उपाय करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है. कुछ लोगों में यह अच्छा काम करता है पर कुछ लोगों को समस्या हो सकती है. खासकर गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली स्त्रियों को सेवन नहीं करना चाहि.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj