Sports

Vaibhav Sooryavanshi: शॉर्ट बॉल के आगे बेबस हुए वैभव सूर्यवंशी, थम गई वंडरकिड की रफ्तार? लगातार तीन मैच में फ्लॉप

होमखेलक्रिकेट

शॉर्ट बॉल के आगे बेबस हुए वैभव, थम गई वंडरकिड की रफ्तार? लगातार 3 मैच में फेल

Last Updated:July 10, 2026, 09:33 IST

इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी लगातार तीन मैचों में फ्लॉप रहे. इंटरनेशनल डेब्यू से पहले वैभव ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए दमदार खेल का प्रदर्शन किया था. हालांकि, इंग्लैंड दौरे पर वैभव ने लगातार तीन मैचों में एक ही तरह से आउट हुए, जिसके कारण उनकी बैटिंग पर सवाल उठने लगे हैं. शॉर्ट बॉल के आगे बेबस हुए वैभव, थम गई वंडरकिड की रफ्तार? लगातार 3 मैच में फेलZoomवैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में फेल

नई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में 10 गेंद में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए. डेब्यू के बाद वैभव का ये तीसरा मैच था. लगातार मैचों में फ्लॉप होने के बाद अब वैभव के शॉट सिलेक्शन पर सवाल उठने लगे हैं. दरअसल, वैभव ने पिछले मैचों में एक ही तरह शॉर्ट गेंद पर अपना विकेट गंवाया है. वैभव सूर्यवंशी तेज और दोहरी उछाल वाली गेंद को सही से पिक नहीं कर पा रहे हैं, जिसके कारण वह तीनों मैच में सस्ते में आउट हो गए. इसके अलावा शॉर्ट गेंद को वैभव की कमजोरी माना जाने लगा है.

हालांकि, ये कहना जल्दबाजी होगा कि शॉर्ट गेंद वैभव की कमजोरी है, क्योंकि ये वही वैभव सूर्यवंशी हैं जिन्होंने बीते आईपीएल सीजन में दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज गेंदबाजों की घज्जियां उड़ने का काम किया था. वैभव ने अभी अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की है. ऐसे में उन्हें आईपीएल के माइंडसेट से निकलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में कैसे खेला जाता है उसमें खुद को ढालने में थोड़ा समय लग रहा है.

वैभव के लिए संजू सैमसन को टीम से किया बाहर

वैभव सूर्यवंशी की डेब्यू के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन से संजू सैमसन को बाहर बिठाया गया है. ऐसे में बड़ी पारी नहीं खेल पाने के कारण अब वैभव पर भी एक अलग तरह का दबाव होगा, क्योंकि संजू सैमसन ने इससे पहले टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप में दमदार खेल दिखाया था, लेकिन आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में फ्लॉप होने के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया.

चौथे टी20 में भारत को 9 विकेट से मिली

वहीं, चौथे टी20 मैच की बात करें तो टीम इंडिया को 9 विकेट से करारी हार मिली. मैच में मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में सिर्फ 158 रन ही बना सकी थी, जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर ने 80 रनों का योगदान दिया. हालांकि, इसके बावजूद टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई. भारत के 158 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक और फिल साल्ट की अर्धशतकीय पारी से 13.5 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj