Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव फिर जाएंगे जेल, हाईकोर्ट ने एक्टर को दिया तगड़ा झटका

Last Updated:July 10, 2026, 14:46 IST
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: चेक बाउंस के एक पुराने मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्टर को तगड़ा झटका देते हुए उन्हें दोबारा जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया है. कोर्ट के इस कड़े रुख के बाद मनोरंजन जगत में हलचल मच गई है.
ख़बरें फटाफट
राजपाल यादव की मुश्किले फिर बढ़ीं.
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: चेक बाउंस केस में जाने माने एक्टर राजपाल यादव को बड़ा झटका लगा है. राजपाल यादव पर एक बार फिर जेल जाएंगे. दिल्ली हाईकोर्ट ने यह आदेश जारी कर दिया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मामले के दौरान उनका आचरण संतोषजनक नहीं पाया गया और इसे संदिग्ध माना गया. हाईकोर्ट ने कहा कि आरोपी का व्यवहार और मामले में अपनाया गया रवैया भरोसे के योग्य नहीं रहा.
यह मामला चेक बाउंस से जुड़ा हुआ है, जिसमें राजपाल यादव की दोषसिद्धि को चुनौती दी गई थी. दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा है.
राजपाल यादव का चेक बाउंस मामला उनकी फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा है. साल 2010 में इस फिल्म के निर्माण के लिए उन्होंने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, जिसके बाद वह तय समय पर कर्ज नहीं चुका सके. भुगतान के लिए जारी किए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद उनके खिलाफ परक्राम्य लिखत अधिनियम , धारा 138 के तहत सात अलग-अलग मामले दर्ज किए गए.
साल 2018 में ट्रायल कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी को इन मामलों में 6 महीने की सजा सुनाई, जिसे बाद में सेशन कोर्ट ने भी बरकरार रखा. दिल्ली हाई कोर्ट ने बाद में सजा पर अंतरिम रोक लगाई और बकाया राशि चुकाने के लिए कई मौके दिए. लेकिन अदालत के मुताबिक बार-बार दिए गए आश्वासनों के बावजूद भुगतान पूरा नहीं हुआ. इसी वजह से हाई कोर्ट ने उनकी अंतरिम राहत वापस लेते हुए उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया.
About the AuthorShikha Pandey
शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh



