Entertainment

जेल की सजा मिलने के बाद राजपाल यादव ने नहीं खोया हौसला, शेयर किया पहला वीडियो, साथ दिखे अक्षय कुमार

Last Updated:July 11, 2026, 06:11 IST

चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से 3 महीने की जेल की सजा मिलने के बाद भी कॉमेडियन राजपाल यादव ने हिम्मत नहीं हारी है. इस मुश्किल घड़ी और हर तरफ चल रही निगेटिविटी के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर वापसी की है. राजपाल ने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार के साथ अपना एक नया मजेदार वीडियो शेयर किया है. जेल की सजा मिलने के बाद राजपाल का यह पहला पोस्ट है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.

ख़बरें फटाफट

जेल की सजा के बाद राजपाल ने शेयर किया पहला वीडियो, साथ दिखे अक्षय कुमारZoomराजपाल यादव ने अक्षय कुमार के साथ पोस्ट किया पहला वीडियो.

नई दिल्ली. मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन उन्हें अच्छी तरह पता है कि खुद को पॉजिटिव कैसे रखना है. चेक बाउंस मामले में तीन महीने की जेल की सजा मिलने के बाद भी एक्टर ने हिम्मत नहीं हारी है. दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराए जाने के फैसले को बरकरार रखा है और उनके रवैये को भी संदेहास्पद बताया है. इस कानूनी पचड़े और चौतरफा चल रही नकारात्मकता के बीच राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट किया है.

राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आ रहे हैं. यह वीडियो एक मसाला ब्रांड के विज्ञापन का है. इसमें अक्षय कुमार महिलाओं के एक ग्रुप के सामने लजीज खानों की थाली परोसते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर सब हैरान रह जाते हैं.

क्या है राजपाल यादव के वीडियो में?

महिलाओं को लगता है कि यह सारा खाना अक्षय ने ही बनाया है, इसलिए उनमें से एक महिला तो खुशी के मारे अक्षय का हाथ चूमने की इजाजत तक मांग लेती है. ट्विस्ट अगले ही पल आता है, जब एप्रन पहने राजपाल यादव की एंट्री होती है. तब अक्षय कुमार सबको बताते हैं कि यह सारा स्वाद अक्षय का नहीं, बल्कि राजपाल यादव के हाथों का है, जिन्होंने खास मसाले का इस्तेमाल करके खाना तैयार किया है.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj