Entertainment

अनन्या पांडे ने उठाया विंबलडन सेमीफाइन का लुत्फ, फिर पिटबुल के कॉन्सर्ट में झूमीं एक्ट्रेस, गाया ‘रेन ओवर मी’

Last Updated:July 11, 2026, 16:13 IST

अनन्या पांडे ने विंबलडन 2026 मेल सिंगल सेमीफाइनल देखा. इसके बाद उन्होंने पिटबुल के कॉन्सर्ट में ‘रेन ओवर मी’ भी शिरकत की. इसका एक वीडियो भी उन्होंने शेयर किया. इस वीडियो में वह झूमती नजर आईं. अनन्या ने पिटबुल के कॉन्सर्ट में शामिल होने पर खुशी जताई

ख़बरें फटाफट

अनन्या पांडे ने उठाया विंबलडन सेमीफाइन का लुत्फ, पिटबुल के कॉन्सर्ट में झूमीं Zoomअनन्या पांडे ने विंबलडन मैच देखा. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. अनन्या पांडे ने हाल ही में विंबलडन 2026 पुरुष सिंगल सेमीफाइनल का मुकाबला देखा. इसके बाद उन्होंने क्यूबा-अमेरिकी रैपर पिटबुल के कॉन्सर्ट एन्जॉय करने के दौरान की तस्वीरें शेयर कीं. अपनी सोशल मीडिया स्टोरी में अनन्या पांडे ने पहले विंबलडन मुकाबले की कुछ झलकियां शेयर कीं. इसके बाद उन्होंने पिटबुल के कॉन्सर्ट से एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में वह अन्य प्रशंसकों के साथ वर्ष 2011 के पॉपुलर सॉन्ग ‘रेन ओवर मी’ पर झूमती और गाती नजर आईं.

इस वीडियो के साथ अनन्या पांडे ने कैप्शन में लिखा, “पिटबुल एट द पार्क.” ‘रेन ओवर मी’ पिटबुल का पॉपुलर सॉन्ग है, जो उनके छठे स्टूडियो एल्बम ‘प्लैनेट पिट’ का हिस्सा है. इस गीत में प्यूर्टो रिको-अमेरिकी गायक मार्क एंथनी ने भी अपनी आवाज दी है. इस गीत को पिटबुल, मार्क एंथनी और उनके सहयोगी गीतकारों ने मिलकर लिखा था.

अनन्या पांडे ने विंबलडन के दौरान का वीडियो शेयर किया.

पिटबुल ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 2000 के दशक की शुरुआत में की थी. वह रेगेटन, लैटिन हिप-हॉप और क्रंक संगीत के लिए जाने जाते हैं. उनका पहला एल्बम ‘एम.आई.ए.एम.आई.’ था. इसके बाद उनके एल्बम ‘एल मारिएल’ और ‘द बोटलिफ्ट’ भी काफी लोकप्रिय हुए और बिलबोर्ड 200 की सूची में शामिल हुए.

अनन्या पांडे पिटबुल के म्युजिक कॉन्सर्ट को एन्जॉय किया.

पिटबुल के चौथे एल्बम ‘पिटबुल स्टारिंग इन रेबेल्यूशन’ ने उन्हें मुख्यधारा में बड़ी पहचान दिलाई. इस एल्बम के ‘आई नो यू वांट मी (कैले ओचो)’ और ‘होटल रूम सर्विस’ जैसे गीत काफी लोकप्रिय हुए. इससे पहले अनन्या पांडे पेरिस हॉट कूचर वीक में शामिल हुई थीं. इसके बाद वह विंबलडन में भी बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आईं. मैच के दौरान उन्होंने चमकीले लाल रंग की पॉपलिन ड्रेस पहनी हुई थी.

अनन्या पांडे की फिल्में

बात करें वर्कफ्रंट की, तो अनन्या पांडे की हालिया फिल्में ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ और ‘चांद मेरा दिल’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं. ‘चांद मेरा दिल’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है. इसकी कहानी विवेक सोनी और तुषार परांजपे ने मिलकर लिखी है.

About the Authorरमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Mumbai,Maharashtra

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj