Sports

डेब्यू पर तिहरा शतक ठोकने का बन जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड, 13 रन से चूक गया बल्लेबाज, 7 घंटे की मेहनत गई बेकार

होमखेलक्रिकेट

डेब्यू पर तिहरा शतक ठोकने का बन जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड, 13 रन से चूक गया बल्लेबाज

Last Updated:July 11, 2026, 16:17 IST

Triple Century Records: इंग्लैंड के टिप फोस्टर के नाम टेस्ट डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड है. 1903 में 287 रन की पारी खेली थी. 13 रन और बनते तो डेब्यू पर तिहरा शतक जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज बन जाते. अब तक के क्रिकेट इतिहास में टेस्ट डेब्यू पर कोई 250 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाया है. ऐसे में फोस्टर का यह रिकॉर्ड अपने आप में बेहद खास है.डेब्यू पर तिहरा शतक ठोकने का बन जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड, 13 रन से चूक गया बल्लेबाजZoomइंग्लैंड के टिप फोस्टर के नाम टेस्ट डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद खास उपलब्धि होती है और अगर ऐसा डेब्यू मैच में ही हो जाए तो यह सोने पर सुहागा जैसा है. इतिहास में आज तक कोई भी टेस्ट में डेब्यू पर 300 रन ठोकने का कारनामा नहीं कर पाया है. सिर्फ 7 अब ऐसे बल्लेबाज हैं जो दोहरे शतक तक तो पहुंचे, लेकिन इसे ट्रिपल सेंचुरी में तब्दील नहीं कर पाए. हालांकि, एक ऐसा बल्लेबाज हुआ, जो सिर्फ 13 रन से इतिहास रचने से चूक गया. अगर 13 रन और बनते तो यह बैटर डेब्यू पर ट्रिपल सेंचुरी का अनोखा रिकॉर्ड बना देता. हम यहां बात कर रहे हैं इंग्लैंड के लिए 8 टेस्ट खेलने वाले टिप फोस्टर की.

13 रन से इतिहास रचने से चूके फोस्टरयह बात 1903 की है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में टेस्ट मैच हुआ, जो टिप फोस्टर का डेब्यू मुकाबला था. फोस्टर ने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाते हुए पहली ही पारी में गेंदबाजों पर धावा बोल दिया और नंबर-5 पर आकर एक धमाकेदार पारी खेलकर तहलका मचाया. लगभग 7 घंटे तक क्रीज पर जमे रहे इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने पहले डबल सेंचुरी पूरी करने, जिससे वह टेस्ट डेब्यू पर 200 बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने. इसके बाद भी फोस्टर का का बल्ला रुका नहीं. एक समय तो ऐसा लग रहा था कि वह तिहरे शतक की ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल कर लेंगे, लेकिन 287 रन बनाकर वह आउट हो गए.

सबसे बड़ी पारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड है नामफोस्टर भले ही तिहरे शतक से चूक गए, लेकिन टेस्ट डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड जरूर बना दिया. उनके यह रिकॉर्ड आज तक कायम है. 123 साल बीत चुके हैं, इसे तोड़ना तो दूर कोई आस-पास भी नहीं भटका है. फोस्टर के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जैक्स रुडोल्फ हैं, जिन्होंने टेस्ट डेब्यू पर 2003 में नाबाद 222 रन बनाए थे. फोस्टर का सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड भविष्य में भी शायद ही कोई तोड़ पाए.

About the AuthorShivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj