Health

रोज पिएं ये 4 हार्ट फ्रेंडली ड्रिंक, चुपचाप धमनियों से साफ होने लगेगा प्लाक, सुधरेगा ब्लड सर्कुलेशन

Last Updated:July 11, 2026, 22:26 IST

Healthy Drink For Heart: दिल को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ खानपान ही नहीं, बल्कि आप क्या पीते हैं यह भी बेहद जरूरी है. हालांकि कोई भी एक चीज धमनियों में जमा प्लाक को पूरी तरह खत्म नहीं कर सकती, लेकिन कुछ ड्रिंक ऐसे हैं जो सूजन कम करने, रक्त संचार बेहतर बनाने और दिल की सेहत को सपोर्ट देने में मदद कर सकते हैं. यहां आप ऐसे 4 हार्ट फ्रेंडली ड्रिंक्स के बारे में जान सकते हैं.

हमारे शरीर की धमनियां (आर्टरीज) ऑक्सीजन युक्त रक्त को शरीर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने का काम करती हैं. लेकिन समय के साथ इनमें वसा, कोलेस्ट्रॉल और कैल्शियम जैसे तत्व जमा होने लगते हैं, जिससे प्लाक बनता है. इस स्थिति को एथेरोस्क्लेरोसिस कहा जाता है. प्लाक के कारण धमनियां संकरी हो सकती हैं और रक्त प्रवाह प्रभावित हो सकता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.ऐसे में इन 4 ड्रिंक्स को डाइट शामिल करने से दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में सहायता मिलती है.

ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, खासकर कैटेचिन नामक तत्व से. यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और ऑक्सीडेटिव तनाव को घटाने में मदद कर सकती है. नियमित रूप से ग्रीन टी पीने से धमनियों की कार्यक्षमता बेहतर बनी रह सकती है और रक्त प्रवाह सुचारु रहने में सहायता मिल सकती है.

अनार का जूस शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. इसमें मौजूद तत्व सूजन को कम करने और धमनियों की दीवारों को नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं. बिना चीनी वाला अनार का जूस दिल की सेहत को बेहतर बनाने के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है.

Add as Preferred Source on Google

चुकंदर में नेचुरल रूप से नाइट्रेट्स पाए जाते हैं, जिन्हें शरीर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल देता है. यह तत्व रक्त वाहिकाओं को आराम देने और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करता है. चुकंदर का जूस ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने और सर्कुलेशन सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक होता है.

हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन सूजनरोधी गुणों के लिए जाना जाता है. यह धमनियों में सूजन कम करने और वसा के बेहतर मेटाबॉलिज्म में मदद कर सकता है. हल्दी वाले दूध में एक चुटकी काली मिर्च मिलाने से करक्यूमिन का अवशोषण बेहतर हो सकता है. ये ड्रिंक दिल की सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है.

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें- धमनियों में प्लाक बनने की समस्या अक्सर धीरे-धीरे विकसित होती है. सीने में दर्द या दबाव, सांस फूलना, थकान, चक्कर आना, हाथ-पैरों में कमजोरी या चलने के दौरान पैरों में दर्द जैसे लक्षण दिखाई दें तो मेडिकल सलाह लेना जरूरी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj