Tech

6 साल बाद Netflix का बड़ा सरप्राइज! यूजर्स को फिर मिल रहा 30 दिन का फ्री सब्सक्रिप्शन, ऐसे चेक आप भी

Powered by :

Last Updated:July 11, 2026, 11:41 IST

Netflix ने करीब 6 साल बाद चुनिंदा नए यूजर्स के लिए 15 और 30 दिन का Free Trial फिर शुरू किया है. जानिए भारत में यह ऑफर किसे मिल रहा है, कैसे चेक करें Eligibility और ट्रायल खत्म होने से पहले किन बातों का ध्यान रखें.

ख़बरें फटाफट

6 साल बाद Netflix का बड़ा सरप्राइज! यूजर्स को फिर मिल रहा 30 दिन के लिए फ्रीZoomNetflix का 30-Day Free Trial वापस! ऐसे चेक करें आपका अकाउंट Eligible है या नहीं

अगर आप लंबे समय से Netflix का सब्सक्रिप्शन लेने की सोच रहे थे, तो आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है. करीब छह साल बाद Netflix ने चुनिंदा नए यूजर्स के लिए मुफ्त ट्रायल ऑफर फिर से उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है. कंपनी ने इसकी पुष्टि भी की है. हालांकि ये ऑफर फिलहाल सभी यूजर्स के लिए नहीं है और केवल कुछ योग्य (Eligible) अकाउंट्स पर ही दिखाई दे रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ यूजर्स को 30 दिन का फ्री ट्रायल मिल रहा है, जबकि कुछ लोगों को 15 दिन का मुफ्त ट्रायल ऑफर दिख रहा है. इससे माना जा रहा है कि Netflix फिलहाल अलग-अलग यूजर्स पर इस ऑफर की टेस्टिंग कर रहा है.

भारत में भी दिखा ऑफर

हालांकि Netflix ने भारत में आधिकारिक तौर पर इस ऑफर की घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार नए ईमेल आईडी से अकाउंट बनाते समय ‘Try 30 days for ₹0’ का विकल्प दिखाई दिया. यानी भारतीय यूजर्स के लिए भी यह ऑफर धीरे-धीरे उपलब्ध कराया जा सकता है.

ऐसे चेक करें मिलेगा या नहीं फ्री ट्रायल

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके लिए यह ऑफर उपलब्ध है या नहीं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें.

Netflix की वेबसाइट या ऐप खोलें.
नए ईमेल आईडी से नया अकाउंट बनाएं.
साइन-अप के दौरान देखें कि “Try 30 days for ₹0” या “15-day free trial” का विकल्प दिख रहा है या नहीं.
अपनी पसंद का प्लान चुनें.
पेमेंट मेथड (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या सपोर्टेड UPI) जोड़ें.
रजिस्ट्रेशन पूरा करें और तुरंत स्ट्रीमिंग शुरू करें.

एक बात का रखें ध्यान

नेटफ्लिक्स ट्रायल के दौरान भी AutoPay को डिफॉल्ट रूप से चालू रखता है. इसका मतलब है कि ट्रायल खत्म होने के बाद आपके चुने हुए प्लान का शुल्क अपने आप कट सकता है. इसलिए अगर आप आगे सब्सक्रिप्शन जारी नहीं रखना चाहते हैं, तो ट्रायल अवधि खत्म होने से पहले उसे कैंसल करना जरूरी होगा.

Netflix ने साल 2020 के आसपास अपना 30 दिन का फ्री ट्रायल बंद कर दिया था. अब कंपनी एक बार फिर सीमित यूजर्स के लिए यह सुविधा वापस लाकर यह जांच रही है कि क्या इससे नए सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ती है. फिलहाल यह ऑफर सभी अकाउंट्स पर उपलब्ध नहीं है, इसलिए अगर आपको यह विकल्प नहीं दिखता है तो इसका मतलब है कि आपका अकाउंट अभी इस ट्रायल के लिए पात्र नहीं है.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj