गुलजार का वो ब्लॉकबस्टर गाना, जिसके बोल पर हनी सिंह ने कसा था तंज, एक्ट्रेस ने कमर मटकाकर किया था धांसू डांस

Last Updated:August 24, 2026, 15:55 IST
हिंदी सिनेमा के जाने माने गीतकार गुलजार का जिक्र होते ही कई क्लासिक गाने याद आ जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक कई हिट गाने दिए हैं. लेकिन 20 साल पहले उन्होंने एक ऐसा गाना लिखा, जिस पर खूब बवाल हुआ था. गाने को सुनिधि चौहान ने अपनी सुरीली आवाज दी थी और सुखविंदर सिंह ने भी मिलकर गाया था. इस गाने में बिपाशा बसु ने तो अपने डांस से ऐसा तड़का लगाया कि वह सुपरहिट साबित हुआ था.
ख़बरें फटाफट
गाने के बोल सुन नाच पड़ते हैं लोग
नई दिल्ली. गुलजार ने हिंदी फिल्मों को कई यादगार गाने दिए हैं. उनकी लिखी कविताएं और गीत अपनी गहराई, खूबसूरत शब्दों और अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने ‘आंधी’, ‘मौसम’, ‘खुशबू’, ‘मेरे अपने’ और ‘माचिस’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है. लेकिन 20 साल पहले तो उन्होंने ऐसा गाना लिखा था, जिसके बोल हनी सिंह ने भी सवाल उठा दिए थे.
गुलजार ने गीतकार के तौर पर ‘तेरे बिना जिंदगी से’, ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’, ‘दिल ढूंढता है’, ‘छैंया छैंया’ और ‘जय हो’ जैसे कई ऐसे गाने लिखे हैं. जिनके बाद उन्हें पद्म भूषण, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्मफेयर पुरस्कार, ग्रैमी और ऑस्कर समेत कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं. उनके इन गानों को शायद ही लोग कभी भुला सके. लेकिन एक गाने को लेकर उनके खूब बवाल मचा था.
गाने को लेकर खूब हुआ था विवाद
गुलजार का वो 20 साल पहले आया गाना हैं, ‘बिड़ी जलाइले जिगर से पिया’, फिल्म ओमकारा का ये गाना काफी बड़ा हिट साबित हुआ था. जाने माने सिंगर और रैपर हनी सिंह ने भी गुलजार के इस गाने के खिलाफ आवाज भी उठाई थी.इस गाने पर बिपाशा बसु ने जमकर डांस किया. आज भी लोग इस गाने पर जमकर डांस करते हैं. इस गाने के बोल गीतकार गुलजार ने लिखे थे.गाने में बिपाशा बासु, विवेक ओबरॉय और सैफ अली खान तीनों नजर आए थे. साल 2006 में आई फिल्म ओमकारा का ये गाना उस दौर में काफी हिट हुआ था. इस गाने पर हनी सिंह ने सवाल उठा दिए थे.
हनी सिंह ने उठाए थे सवाल
गाने के बोल ना गिलाफ, ना लिहाफठंडी हवा भी खिलाफ, ससुरीइतनी सर्दी है किसी का लिहाफ लई लेजा पड़ोसी के चूल्हे से आग लई लेजा पड़ोसी के चूल्हे से आग लई ले बीड़ी जलाई ले, जिगर से पियाविशाल भारद्वाज ने इस गाने को कंपोज किया और सुनिधि चौहान और सुखविंदर सिंह ने इसे मिलकर गाया था. गाने को लेकर लोगों ने सवाल उठाए थे और इसे वल्गर बताया था. खुद हनी सिंह के गाने पर कॉन्ट्रोवर्सी होती रहती है. लेकिन उन्होंने इस गाने पर सवाल उठाए थे. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में हनी सिंह ने कहा था कि गुलजार जैसे दिग्गज पर लोग सवाल नहीं उठा रहे. जुबां पे लगा नमक इश्क का. वह महिला की जीभ की क्यों बात कर रहे हैं.फिर सिर्फ मेरे ही गाने क्यों गलत होते हैं. क्यों सिर्फ हनी सिंह के गाने को ही निशाना बनाया जाता है.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 24, 2026, 15:55 IST



