टी20 सीरीज का क्या जीती, घमंड में चूर हो गया अंग्रेज कप्तान, आईपीएल को कहा भला-बुरा

होमखेलक्रिकेट
T20 सीरीज का क्या जीती, घमंड में चूर हुआ अंग्रेज कप्तान, IPL को कहा भला-बुरा
Last Updated:July 12, 2026, 07:14 IST
Harry Brook Statement: भारत के खिलाफ पांच टी20 मैचों में दमदार प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने आईपीएल में नहीं खेलने का कारण बताया. ब्रूक ने भारत को 4-0 से सीरीज में हराने के बाद कहा कि वह अभी शानदार फॉर्म में हैं और वह वनडे और टी20 की कप्तानी भी कर रहे हैं. ऐसे में उनके पास अभी करने के लिए बहुत कुछ है.इंग्लैंड के टी20 कैप्टन हैरी ब्रूक और जोस बटलर
नई दिल्ली: हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया. इंग्लैंड ने 4-0 से सीरीज को अपने नाम किया. खुद कप्तान हैरी ब्रूक ने भी सीरीज में शानदार खेल दिखाया. आखिरी टी20 मैच में तो वह 95 रन बनाकर नाबाद रहे.
मुकाबले के बाद टीम के प्रदर्शन के अलावा ब्रूक ने इंडियन प्रीमियर लीग पर कटाक्ष किया. एक तरफ पूरी दुनिया के क्रिकेटर आईपीएल में खेलने के लिए तरसते हैं तो जीत की घमंड में चूर अंग्रेज कप्तान ने बताया कि वह क्यों इस लीग में नहीं खेलना चाहते हैं.
मैच के बाद हैरी ब्रूक ने क्या कहा?
हैरी ब्रूक ने आईपीएल में नहीं खेलने को लेकर कहा, “मुझे लगता है कि आईपीएल में खेलना एक शानदार अनुभव है. जब मैं आईपीएल में गया था तो मैंने सचमुच अपने उस समय का आनंद लिया था, लेकिन दुर्भाग्य से मुझे फिलहाल ऐसी कोई गुंजाइश नहीं दिखती कि मैं इसे अभी खेल सकूं. मेरे मेरा अपना मानना है. फिलहाल इंग्लैंड के लिए दो फॉर्मेट में कप्तानी करने के कारण मेरे पास पहले से ही करने के लिए बहुत कुछ है.”
उन्होंने आगे कहा, “वह तीन महीने का समय मेरे लिए एक ब्रेक लेने और अपनी फिटनेस व अपने खेल पर कड़ी मेहनत करने के लिए बिल्कुल सही समय है, ताकि मैं गर्मियों में इंग्लिश क्रिकेट के लिए और साथ ही सर्दियों में हमारे पास जो कुछ भी हो, उसके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर सकूं. यही कारण है कि मैं अभी फिलहाल आईपीएल से दूर रहूंगा.”
इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब
इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का टी20 सीरीज में प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा. सीरीज का एक मैच बारिश से प्रभावित रहा था, जबकि इंग्लैंड ने बचे हुए चारों मैच में जीत हासिल की. पहली बार टी20 में कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम का इस फॉर्मेट में अबतक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन रहा है.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



