‘भारत में बैठे-बैठे वहां काम नहीं मिलता’, दिशा पाटनी ने हॉलीवुड में एंट्री का खोला राज, शूटिंग का बताया अनुभव

Last Updated:July 12, 2026, 09:11 IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी जल्द ही फिल्म ‘हॉलीगार्ड्स सागा- द पोर्टल ऑफ फोर्स’ से अपना धमाकेदार हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. खास बात यह है कि इस सुपरनेचुरल एक्शन थ्रिलर फिल्म का डायरेक्शन दिग्गज हॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर केविन स्पेसी कर रहे हैं. इस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट को लेकर दिशा काफी एक्साइटेड हैं. उनका मानना है कि हॉलीवुड में काम पाने के लिए केवल भारत में बैठकर बात नहीं बन सकती, बल्कि वहां जाकर खुद को साबित करना पड़ता है. फिल्म में दिशा एक बेहद अहम और दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं.
ख़बरें फटाफट
हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं दिशा पाटनी.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अब ग्लोबल लेवल पर अपने हुनर का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. वह जल्द ही ‘हॉलीगार्ड्स सागा-द पोर्टल ऑफ फोर्स’ से हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का डायरेक्शन कोई और नहीं बल्कि केविन स्पेसी कर रहे हैं और यह उनका पांचवां प्रोजेक्ट है. इस फिल्म में दिशा एक बेहद अहम किरदार में नजर आने वाली हैं.
वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में दिशा पाटनी ने केविन स्पेसी के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया. उन्होंने कहा, ‘वह वाकई कमाल के हैं. खुद एक एक्टर होने की वजह से वह अपने कलाकारों को बहुत अच्छे से समझते हैं. वह दुनिया के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. वह अपने एक्टर्स को खुलकर काम करने और नए एक्सपेरिमेंट करने का मौका देते हैं. वह हमसे हमेशा कहते हैं कि हमें सीन को अपने पर्सनल एक्सपीरिएंस से जोड़कर देखना चाहिए.’
दिशा पाटनी ने काम करने का बताया अनुभव
दिशा पाटनी ने आगे कहा, ‘वह हमें इस तरह सोचने के लिए मोटिवेट करते थे कि अगर आप ऐसी सिचुएशन में होते, तो कैसे रिएक्ट करते, क्या आप रोते, आपको कैसा महसूस होता. आप अपने इमोशन्स कैसे दिखाते. हर सुबह वह हमारे साथ बैठते थे और पूरे सीन को डिटेल में समझाते थे. मेरे लिए यह अनुभव बेहद खास था. मुझे नहीं लगता कि इससे पहले मैंने किसी भी डायरेक्टर के साथ इस तरह काम किया है. इससे आपको भी अपने कैरेक्टर को गहराई से समझने और उसे स्क्रीन पर बेहतर तरीके से उतारने की जिम्मेदारी का अहसास होता है.’
हॉलीवुड में ऑडिशन पर दिया जाता है ज्यादा जोर
इसके अलावा दिशा ने हॉलीवुड में एंट्री करने के अपने सफर पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ‘बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी वहां तक पहुंच कैसी है. हॉलीवुड में ऑडिशन पर बहुत ज्यादा जोर दिया जाता है. आपको हर रोल के लिए ऑडिशन देना ही पड़ता है. किस्मत का भी इसमें बड़ा हाथ होता है, कभी-कभी वो बस आपका पुराना काम देखते हैं और खुद आपको प्रोजेक्ट्स या ऑडिशन ऑफर कर देते हैं.
भारत में रहकर हॉलीवुड में काम नहीं पा सकते
उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा वीजा और बाकी भाग-दौड़ जैसी टेक्निकल चीजें भी होती हैं, क्योंकि आखिर वह एक दूसरा देश है. लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि आपको वहां खुद मौजूद रहना होगा. आप यहां (भारत में) बैठकर वहां के रोल हासिल नहीं कर सकते. आप यहां से ऑडिशन की क्लिप तो भेज सकते हैं, लेकिन बेहतर यही होगा कि आप वहां जाएं, कुछ समय रुकें और उसपर काम करें. हर देश के लिए यही नियम लागू होता है.’
सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है ‘हॉलीगार्ड्स सागा’
बताते चलें कि ‘हॉलीगार्ड्स सागा- द पोर्टल ऑफ फोर्स’ एक सुपरनेचुरल एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसे केविन स्पेसी ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी सर्गेई टॉर्चिलिन और लाडो ओखोत्निकोव ने लिखी है. फिल्म में हॉलीवुड के कई बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं, जिनमें खुद केविन स्पेसी के साथ डॉल्फ लुंडग्रेन, टायरेस गिब्सन, ब्रायना हिल्डेब्रांड, दिशा पाटनी और एरिक रॉबर्ट्स शामिल हैं. इस साल फरवरी में बर्लिन में फिल्म का एक प्राइवेट प्रीमियर रखा गया था, लेकिन इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान होना अभी बाकी है.
About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



