Entertainment

‘घर इंसान से होता है, मेरे लिए वो विजय हैं’, तृषा के 5 बयान, जब उन्होंने बयां किया थलापति विजय संग खास रिश्ता

Last Updated:August 04, 2026, 15:07 IST

तमिलनाडू की राजनीति में पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन के बयान के बाद भूचाल आ गया है. उन्होंने हाल में ही कावेरी नदी पर स्पीच देने के बीच में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर डबल मीनिंग टिप्पणी की. जिसके बाद विजय थलपति की सरकार की पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया.

नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है. ये कार्रवाई तब हुई जब वह सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर भाषण दे रहे थे. वह मौजूदा सीएम विजय पर हमला कर रहे थे. तभी भीड़ से तृषा तृषा के नारे लगने लगे. इस पर स्टालिन ने मुस्कुराते हुए कहा “पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए.”

वहीं उदयनिधि का कहना है कि उन्होंने किसी का नाम लेकर कुछ नहीं कहा है. ये सब उनके साथ बदले की भावना से हो रहा है. वहीं साउथ एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर ने भी स्टालिन पर जमकर हल्ला बोला. चलिए इस विवाद के बीच आपको थलपति विजय और तृषा कृष्णन के बॉन्ड के बारे में बताते हैं.

विजय थलपति के साथ तृषा कृष्णन के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं होती रही हैं. हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया. राजनीति में विजय के कदम रखने और उनके सीएम पद को लेकर चर्चाओं से पहले भी दोनों का नाम कई बार साथ जोड़ा जाता रहा है.लेकिन कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की. चलिए आज आपको तृषा के उन पांच बयानों के बारे में बताते हैं जो उन्होंने विजय के लिए दिए थे.

Add as Preferred Source on Google

“हम दोनों के बीच हमेशा एक सहज रिश्ता, प्यार और दोस्ती रही है. मेरा फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल का सफर रहा है. मगर किसी भी को-स्टार के साथ मेरा सबसे लंबा रिश्ता विजय के साथ रहा है. कहते हैं कि घर कोई जगह नहीं, बल्कि एक इंसान होता है और मेरे लिए वह इंसान विजय हैं.”

“तूफान में सुकून और सुकून में तूफान जैसा रिश्ता. उम्मीद है कि आने वाले समय में और भी कई बड़ी उपलब्धियां मिलेंगी.”

विजय थलपति के जन्मदिन पर पोस्ट करके भी तृषा काफी छा गई थीं. उन्होंने एक्टर से राजनेता बने थलपति के लिए लिखा था, “हैप्पी बर्थडे, सबसे बेस्ट इंसान.”

“जो भी तुमने सपने देखे हैं. वो जरूर पूरा होंगे. क्योंकि तुम ये डिजर्व करते हो.”

साल 2004 में तृषा ने कहा था, “मैं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनना चाहती हूं. मैं सच कह रही हूं. आप इंतजार कीजिए और देखिए, 10 साल बाद ये सच होता देखेंगे.” जब विजय सीएम बने तो तृषा का ये बयान फिर से वायरल हुआ था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 04, 2026, 15:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj