Business

बेटियों का वॉलेट: सिर्फ 100 रुपये करें जमा, PNB की स्कीम से तैयार हो जाएगा 1 लाख का फंड

बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए निवेश करने की बात आती है, तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में सरकारी योजनाओं का ही नाम आता है. लेकिन कई बैंक भी ऐसी सेविंग स्कीम्स देते हैं, जिनके जरिए हर महीने छोटी-छोटी बचत करके बेटी की पढ़ाई, शादी या भविष्य के लिए मोटा फंड तैयार किया जा सकता है. अगर आप एक साथ बड़ी रकम निवेश नहीं कर सकते, तो बैंक की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) योजना आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है.

इस स्कीम में आप हर महीने अपने अनुसार पैसे जमा कर सकते हैं और तय अवधि पूरी होने पर ब्याज के साथ अच्छी रकम हासिल कर सकते हैं. इसकी खास बात यह है कि इसमें सिर्फ 100 रुपये महीने से निवेश शुरू किया जा सकता है. साथ ही किस्त जमा करने में देरी होने पर कोई जुर्माना नहीं लगता और जरूरत पड़ने पर जमा राशि पर लोन का भी फायदा मिलती है.

कौन खोल सकता है यह अकाउंट?

इस योजना में आप अपनी बेटी के नाम से या जॉइंट (Joint) अकाउंट के रूप में निवेश कर सकता है. इसके अलावा नाबालिग बच्चों के नाम पर भी खाता खोला जा सकता है. हिंदू अविभाजित परिवार (HUF), प्रोपराइटरशिप फर्म, पार्टनरशिप फर्म, कंपनियां, ट्रस्ट, सोसायटी, क्लब, धार्मिक और शैक्षणिक संस्थान, पंचायत, नगर पालिका और सरकारी संस्थान भी इस योजना का फायदा उठा सकते हैं.

हर महीने कितना पैसा जमा कर सकते हैं?

इस योजना में हर महीने कम से कम 100 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है. इसके बाद आप 1-1 रुपये के गुणांक में अपनी पसंद के अनुसार रकम बढ़ा सकते हैं. अगर चाहें तो एक महीने में अपनी तय मासिक किस्त से 10 गुना तक पैसा भी जमा कर सकते हैं. हालांकि, एक ग्राहक के लिए अधिकतम मासिक जमा सीमा 2.5 लाख रुपये तय की गई है. यानी एक महीने में कुल मिलाकर 25 लाख रुपये तक जमा करने की सुविधा मिलती है.

कितने समय के लिए निवेश कर सकते हैं?

इस योजना में निवेश की अवधि भी आपकी जरूरत के अनुसार तय की जा सकती है. आप 6 महीने से लेकर 60 महीने (5 साल) तक का समय चुन सकते हैं. छोटी अवधि के लिए बचत करनी हो या लंबे समय के लिए फंड तैयार करना हो, दोनों ऑप्शन मौजूद हैं.

मिलती हैं खास फायदे

अगर आप हर महीने खुद पैसे जमा नहीं करना चाहते, तो बैंक में स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन की सुविधा ले सकते हैं.
इससे तय तारीख पर किस्त अपने आप जमा हो जाएगी.
जरूरत पड़ने पर इस RD पर लोन भी लिया जा सकता है.
इसके साथ नॉमिनेशन का भी फायदा मिलता है, ताकि किसी भी स्थिति में राशि नामित व्यक्ति को मिल सके.
अगर किसी महीने किस्त जमा करने में देरी हो जाती है, तो बैंक कोई पेनल्टी नहीं लेता.

ब्याज को क्या मिलेगा फायदा?

इस योजना में ब्याज की कैलकुलेशन रोजाना के आधार पर की जाती है. इसका भुगतान हर छह महीने में किया जाता है. ब्याज दर बैंक की मौजूदा कार्ड रेट के अनुसार तय होती है और समय-समय पर बदल सकती है. इतना ही नहीं, इसमें सीनियर सिटीजन्स के लिए इसमें अतिरिक्त फायदा भी दिया जाता है. 60 से 80 साल की उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल तक की अवधि के जमा पर सामान्य ब्याज दर से 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिलता है. वहीं, 80 साल या उससे अधिक उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन को सभी अवधियों पर 0.80% अतिरिक्त ब्याज का फायदा दिया जाता है. वहीं, ब्याज पर टीडीएस की कटौती लागू नियमों के अनुसार की जाएगी.

समझें पूरी कैलकुलेशन

अगर PNB रिकरिंग डिपॉजिट योजना (Recurring Deposit) में हर महीने ₹100 जमा करते हैं, तो इसकी अधिकतम अवधि 5 साल (60 महीने) है. यानी 20 साल तक इस स्कीम में निवेश नहीं किया जा सकता है. मान लीजिए अगर 7% सालाना ब्याज माना जाए, तो कैलकुलेशन इस तरह होगा-

हर महीने निवेश- ₹100
निवेश अवधि- 5 साल (60 महीने)
कुल जमा राशि- ₹6,000
अनुमानित मैच्योरिटी राशि- करीब ₹7,200 से ₹7,300यानी ब्याज से लगभग ₹1,200–₹1,300 की अतिरिक्त कमाई हो सकती है.

ध्यान रखें कि इस योजना में लाखों रुपये नहीं बनेंगे, क्योंकि हर महीने सिर्फ ₹100 और अवधि केवल 5 साल है. साथ ही, मैच्योरिटी राशि बैंक की उस समय की लागू कार्ड रेट (ब्याज दर) के अनुसार थोड़ी कम या ज्यादा हो सकती है. वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज मिलने से उनकी मैच्योरिटी राशि थोड़ी और बढ़ सकती है.

अगर PNB RD योजना में 5 साल (60 महीने) तक निवेश किया जाए और 7% सालाना ब्याज मान लिया जाए, तो करीब ₹1 लाख की मैच्योरिटी राशि पाने के लिए कैलकुलेशन –

हर महीने निवेश: करीब ₹1,390-₹1,400
निवेश अवधि: 5 साल (60 महीने)
कुल जमा राशि: करीब ₹83,400-₹84,000
ब्याज (अनुमानित): ₹16,000-₹17,000
अनुमानित मैच्योरिटी राशि: करीब ₹1,00,000

(Disclaimer- ध्यान रखें कि यह केवल 7% सालाना ब्याज दर के आधार पर अनुमानित है. वास्तविक मैच्योरिटी राशि बैंक की उस समय लागू कार्ड रेट के अनुसार थोड़ी कम या ज्यादा हो सकती है. किसी भी बैंक में निवेश से पहले उस बैंक के ब्याज दरों को चेक कर लें. )

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj