सावन में जयपुर की महिलाओं पर चढ़ा बनारसी साड़ियों का रंग, लाखों में है कीमत

Last Updated:August 04, 2026, 11:13 IST
Banarasi Saree Demand in Jaipur: सावन के महीने में जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित उमंग शिल्प एक्सपो में बनारसी साड़ियों की भारी डिमांड देखने को मिल रही है. मेले में 20 राज्यों के कारीगर अपने परिधान लेकर आए हैं. बनारस के व्यापारी मोहम्मद अली के अनुसार, हाथों से तैयार होने वाली इन साड़ियों की कीमत 30 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक होती है. वीआईपी लोगों और बॉलीवुड में भी इनकी खूब मांग है. अभिषेक बच्चन की शादी में भी 5 लाख की बनारसी साड़ी गई थी. जयपुर की महिलाएं 30 से 50 हजार तक की साड़ियां खूब खरीद रही हैं.
ख़बरें फटाफट
Jaipur: सावन का महीना आते ही गुलाबी शहर जयपुर में उत्सव का माहौल बन जाता है. इस पवित्र और खुशनुमा महीने में महिलाओं के बीच बेहतरीन परिधानों और सजने-संवरने के सामान की भारी डिमांड रहती है. इसी मांग को पूरा करने और महिलाओं को उनके मनपसंद कपड़े उपलब्ध कराने के लिए जयपुर के विभिन्न इलाकों में कई शॉपिंग फेस्टिवल और फेयर का आयोजन किया जा रहा है. इन दिनों जयपुर के प्रसिद्ध जवाहर कला केंद्र (जेकेके) में ‘उमंग शिल्प एक्सपो’ चल रहा है, जो खरीदारी की शौकीन महिलाओं के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है. इस एक्सपो में देश के 20 अलग-अलग राज्यों से बुनकर और कारीगर अपने पारंपरिक और खास परिधान लेकर पहुंचे हैं. सावन में वैसे तो लहरिया की मांग हमेशा रहती है, लेकिन इस बार जयपुर की महिलाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है बनारसी साड़ियों का खुमार.
जेकेके में आयोजित इस खास मेले में यूं तो पूरे भारत की झलक देखने को मिल रही है, लेकिन बनारसी साड़ियों के स्टॉल पर महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ है. न्यूज़ टीम ने इस फेयर में पहुंचकर बनारस से आए कारीगर और व्यापारी मोहम्मद अली से खास बातचीत की. उन्होंने बनारसी साड़ियों की बुनाई, उनकी बढ़ती डिमांड और बारीक कारीगरी पर विस्तार से जानकारी दी. मोहम्मद अली बताते हैं कि उनका परिवार पीढ़ियों से बनारसी साड़ियों के निर्माण कार्य से जुड़ा हुआ है. फैशन के बदलते दौर में भी बनारसी साड़ियों का क्रेज कभी कम नहीं हुआ. जयपुर में सावन के महीने में विशेष रूप से इन साड़ियों की भारी मांग रहती है. एक असली बनारसी साड़ी को तैयार करने में लगभग 15 से 20 दिन का लंबा समय लगता है. इस काम में परिवार के कई सदस्य शामिल होते हैं. साड़ी पर किया जाने वाला पूरा वर्क हाथ से होता है.
हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की कीमतबनारसी साड़ियों की खासियत उनके धागों और बुनाई में छिपी है. मोहम्मद अली के अनुसार, ये साड़ियां मुख्य रूप से अलग-अलग ‘कतान’ से तैयार की जाती हैं. इनमें कतान साटन, कतान शिफॉन और कतान जॉर्जेट जैसी कई बेहतरीन वैरायटी शामिल हैं. एक दिन में एक कारीगर सिर्फ आधा या एक मीटर साड़ी ही बुन पाता है. कीमत की बात करें तो, सबसे साधारण हाथ की बनी बनारसी साड़ी की शुरुआत ही 30 से 50 हजार रुपये से होती है. वहीं, अगर कोई ग्राहक विशेष ऑर्डर देकर सोने या चांदी के तारों का वर्क करवाता है, तो इन साड़ियों की कीमत 5 लाख से 10 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. जयपुर में ज्यादातर सामान्य परिवार 30 से 50 हजार रुपये के बजट वाली साड़ियां ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
VIP और बॉलीवुड में बनारसी का जलवाआम जनता के साथ-साथ वीआईपी (VIP) लोगों और बॉलीवुड हस्तियों में भी बनारसी साड़ियों की जबरदस्त मांग है. मोहम्मद अली ने बताया कि वीआईपी लोग अपने खास कार्यक्रमों के लिए महंगे बजट की साड़ियां तैयार करवाते हैं. उन्होंने एक रोचक जानकारी देते हुए बताया कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन की शादी में भी बनारस से 5 लाख रुपये की कीमत वाली खास बनारसी साड़ी तैयार करवा कर मंगवाई गई थी. भारत के साथ-साथ विदेशों में भी भारतीय बनारसी साड़ियों का भारी निर्यात होता है. जयपुर का यह शिल्प एक्सपो कला प्रेमियों और राजस्थानी महिलाओं के लिए इन बेशकीमती साड़ियों को करीब से देखने और खरीदने का एक सुनहरा मौका साबित हो रहा है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ें न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 04, 2026, 11:13 IST



