अब मिलावटखोरों की खैर नहीं, ऐप से करें शिकायत; 100+ लोगों का खाना बनाने पर लाइसेंस जरूरी

Last Updated:August 04, 2026, 10:20 IST
Alwar News: खैरथल-तिजारा में मिलावटखोरों पर लगाम कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कड़े कदम उठाए हैं. अब आम लोग ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ मोबाइल ऐप के जरिए सीधे अस्वच्छता और मिलावटी भोजन की शिकायत कर सकते हैं. साथ ही, शादी समारोहों या पार्टियों में 100 से ज्यादा लोगों का खाना बनाने वाले हलवाइयों के लिए फूड लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. जनता से ऐप का उपयोग करने की अपील की गई है.
ख़बरें फटाफट
Alwar News: खैरथल-तिजारा जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है. जिले के आम नागरिकों को शुद्ध और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़े और कड़े फैसले लिए जा रहे हैं. त्योहारी सीजन और शादियों के मौसम में अक्सर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ जाती है, जिसे रोकने के लिए अब प्रशासन ने आम जनता को भी अपने साथ जोड़ने की नई पहल की है. अब कोई भी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालक या स्ट्रीट फूड विक्रेता लोगों की सेहत के साथ आसानी से खिलवाड़ नहीं कर पाएगा.
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) ने आम लोगों की सुविधा के लिए ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ नाम से एक आधुनिक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप के माध्यम से अब जिले का कोई भी उपभोक्ता खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई की कमी और मिलावट से जुड़ी शिकायतें सीधे खाद्य सुरक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा सकता है. अक्सर ऐसा होता था कि लोग बाहर खाना खाते समय गंदगी या कॉकरोच देखते थे, लेकिन लंबी सरकारी प्रक्रिया के डर से शिकायत करने से बचते थे. अब यह ऐप लोगों को सक्रिय भागीदार बना रहा है.
हलवाइयों के लिए सख्त हुए नियमखाद्य सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक और बड़ा नियम लागू किया है. अब खैरथल-तिजारा जिले में शादी-विवाह, सगाई या किसी भी बड़ी पार्टी में यदि 100 से ज्यादा लोगों का भोजन तैयार किया जा रहा है, तो खाना बनाने वाले हलवाई के पास फूड लाइसेंस होना अनिवार्य है. खैरथल-तिजारा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अरविंद गेट ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि बिना लाइसेंस के काम करने वाले हलवाइयों पर नियम अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
कैसे करें ऐप का इस्तेमाल और क्या होगी कार्रवाई?सीएमएचओ ने अपील की है कि जिले के सभी नागरिक अपने स्मार्टफोन में ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ ऐप जरूर डाउनलोड करें. यदि किसी भी होटल, ढाबे, अस्वच्छ रसोई में मक्खियां, कॉकरोच, चूहे, बासी या दूषित भोजन दिखाई देता है, तो उसकी स्पष्ट फोटो खींचकर प्रतिष्ठान के नाम और पते के साथ ऐप पर अपलोड कर दें. यह शिकायत तुरंत संबंधित क्षेत्र के फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) के डिजिटल डैशबोर्ड पर पहुंच जाएगी. शिकायत मिलने के बाद अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे. यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती है, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत भारी जुर्माना लगाया जाएगा या प्रतिष्ठान का लाइसेंस तक रद्द किया जा सकता है. विभाग का यह कदम निश्चित रूप से जिले में शुद्ध खानपान को बढ़ावा देगा.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Alwar,Alwar,Rajasthan
First Published :
August 04, 2026, 10:20 IST



