iPhone 17 से Galaxy S26 तक सस्ते होंगे प्रीमियम स्मार्टफोन, Flipkart Freedom सेल से पहले ऑफर्स आए सामने

Last Updated:August 05, 2026, 15:07 IST
Flipkart Freedom Sale 2026 में iPhone 17 Series, Samsung Galaxy S26, Galaxy S25 और Google Pixel 10 Series पर शानदार ऑफर्स मिलेंगे. जानें सेल डेट, बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और संभावित ऑफर प्राइज़…
ख़बरें फटाफट
अगर खरीदना है नया iPhone या Galaxy, तो 8 अगस्त तक रुक जाएं! Flipkart Freedom Sale में मिलेंगे दमदार ऑफर्स
अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है. फ्लिपकार्ट की Freedom Sale 2026 इसी हफ्ते शुरू होने जा रही है, जिसमें iPhone, Samsung और Google Pixel जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़े डिस्काउंट मिलने वाले हैं. कंपनी ने कई ऑफर्स पहले ही टीज कर दिए हैं. इसके अलावा बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस का फायदा लेकर कीमत को और भी कम किया जा सकेगा.
फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल 8 अगस्त से शुरू होगी. वहीं, Flipkart Black, Flipkart Plus और Flipkart Axis Bank Credit Card यूजर्स को 7 अगस्त से ही अर्ली एक्सेस मिलेगा.
iPhone 17 सीरीज पर शानदार ऑफर
फ्लिपकार्ट ने iPhone 17 सीरीज के ऑफर्स टीज कर दिए हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी सटीक कीमत नहीं बताई है.
iPhone 17 Pro Max करीब 1,3x,900 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होगा.
iPhone 17 Pro की प्रभावी कीमत 1,2x,900 रुपये से शुरू होगी.
वहीं iPhone 17 को करीब 7x,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील के साथ इनकी कीमत और भी कम हो सकती है.
Samsung Galaxy S26 और Galaxy S25 पर भी छूट
सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर भी अच्छी बचत का मौका मिलेगा.
सैमसंग गैलेक्सी S26, जिसकी लॉन्च कीमत 87,999 रुपये है, सेल में 79,999 रुपये में उपलब्ध होगा.
वहीं पिछले साल का फ्लैगशिप Galaxy S25 सिर्फ 57,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा.
अगर आप प्रीमियम एंड्रॉयड फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह अच्छा मौका हो सकता है.
Google Pixel 10 सीरीज पर भी बड़ी कटौती
गूगल पिक्सल स्मार्टफोन्स पर भी फ्लिपकार्ट अच्छी छूट देने जा रहा है.
Google Pixel 10, जिसकी लॉन्च कीमत 79,999 रुपये है, सेल में 62,999 रुपये में मिलेगा.
वहीं गूगल पिक्सल 10 प्रो को 99,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसकी लॉन्च कीमत 1,09,999 रुपये थी.
पिक्सल फोन अपने शानदार कैमरा, साफ एंड्रॉयड एक्सपीरिएंस और समय पर मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट्स के लिए जाने जाते हैं.
अगर आप iPhone, Samsung या Google Pixel में से कोई नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल 2026 आपके लिए अच्छी बचत का मौका साबित हो सकती है. हालांकि, आखिरी कीमत बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और उपलब्ध स्टॉक के आधार पर अलग-अलग हो सकती है.
About the AuthorAfreen Afaq
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…
और पढ़ेंLocation :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
August 05, 2026, 15:07 IST


