भरतपुर में बरसा बादलों का कहर, कॉलोनियां जलमग्न, सड़कों पर बंद हुए वाहन, लोगों का घर से निकलना हुआ मुश्किल

Last Updated:August 05, 2026, 21:17 IST
Bharatpur Heavy Rain: भरतपुर में हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे सड़कें दरिया जैसी नजर आने लगीं. कई स्थानों पर करीब दो फीट तक पानी भर गया और कई कॉलोनियां जलमग्न हो गईं. जिला कलेक्ट्रेट से सारस जाने वाले व्यस्त मार्ग पर भी जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही. कई वाहन बीच सड़क में बंद हो गए. लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा कपड़े और सामान भी खराब हुए. इस बारिश ने नगर निगम की नालों की सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल दी, जिससे पूरे शहर का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा.
ख़बरें फटाफट
भरतपुर में बारिश बनी आफत, सड़कें बनीं दरिया, 2 फीट तक भरा पानी
भरतपुर. भरतपुर जिले में हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है. तेज बारिश के बाद शहर की सड़कें जलमग्न होकर दरिया बन गईं, जिससे आमजन का जीना मुश्किल हो गया है. शहर की कई प्रमुख कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति पैदा होने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
झमाझम बारिश के बाद भरतपुर शहर की रफ्तार थम गई है. जिला कलेक्ट्रेट से सारस चौराहे की ओर जाने वाले बहुत व्यस्ततम मुख्य मार्ग पर करीब दो-दो फीट तक पानी जमा हो गया है. इस जलभराव के कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है. दोपहिया और चार पहिया वाहन जलभराव के बीच डूबते नजर आए और कई गाड़ियां पानी में बंद होकर बंद पड़ गईं.
कॉलोनियां जलमग्न, राहगीरों के कपड़े तक हुए खराबबारिश का पानी केवल सड़कों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि शहर की कई निचली कॉलोनियों में भी प्रवेश कर गया है. कॉलोनियों में जलजमाव के कारण लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं. सड़कों पर भरे पानी के बीच से निकलने वाले राहगीरों और वाहन चालकों के कपड़े भी गंदे पानी के कारण खराब हो रहे हैं. अचानक बढ़े पानी के स्तर ने दैनिक वेतनभोगियों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.
नगर निगम की खुली पोलइस मूसलाधार बारिश ने भरतपुर नगर निगम की मानसून पूर्व नालों की सफाई व्यवस्था के तमाम दावों की कलई खोलकर रख दी है. नालों का कचरा और पानी सड़कों पर बहने से साफ जाहिर होता है कि नालों की सही तरीके से सफाई नहीं की गई थी. जल निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण बारिश का पानी घंटों तक सड़कों पर जमा रहा, जिससे स्थानीय निवासियों में स्थानीय प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है.
जनजीवन बुरी तरह प्रभावितबारिश के कारण उपजे जलभराव से शहर का आम जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है. व्यापारिक गतिविधियों पर भी इसका बुरा असर पड़ा है और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है. स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि पंप लगाकर तुरंत पानी को बाहर निकाला जाए.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
August 05, 2026, 21:17 IST



