Amitabh Bachchan Family Drama Movies on OTT: ‘बागबान’ से ‘पिकू’ तक, ओटीटी पर बिग बी की 6 फिल्में, देखकर आज भी छलक उठते हैं आंसू

Last Updated:August 05, 2026, 21:27 IST
Amitabh Bachchan Family Drama Movies on OTT: अमिताभ बच्चनने वक्त के साथ खुद को इतनी खूबसूरती से ढाला कि आज भी वे बड़े पर्दे पर छाए हुए हैं. वे 83 साल की आयु में भी फिल्मों और शोज में काम कर रहे हैं. वे कभी ‘एंग्री यंग मैन’ थे, मगर आज उन्हें जिम्मेदार परिवार के मुखिया के किरदार में खूब प्यार मिल रहा है. नतीजतन, बिग बी के कई फैमिली ड्रामा ओटीटी पर सुपरहिट हैं, जिनसे दर्शक खुद को कनेक्ट कर पा रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
अमिताभ बच्चन के 6 फैमिली ड्रामा ओटीटी पर जरूर देंखे.
नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन ने वक्त के साथ खुद को ढाला है. वे 70 के दशक के ‘एंग्री यंग मैन’ की इमेज से बाहर निकले और स्क्रीन पर परिवार के मुखिया के किरदार में छाए रहे. इसलिए, अमिताभ बच्चन आज भी दर्शकों के पसंदीदा स्टार हैं. पर्दे पर उनके फैमिली ड्रामा को लोगों का भरपूर प्यार मिला जो अब ओटीटी पर छाए हुए हैं. ओटीटी पर एक बड़ा दर्शक वर्ग है, जो अमिताभ की ‘बागबान’ और ‘पिकू’ जैसी फिल्में देखना पसंद कर रहा है.
ओटीटी पर बिग बी की बेहतरीन फिल्में
साल 2001 में आई फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में अमिताभ बच्चन ने घर के सख्त मुखिया का किरदार निभाया था जो गोद लिए बेटे को घर से निकाल देते हैं. करण जौहर के डायरेक्श में बनी फिल्म में भरपूर इमोशनल ड्रामा है. इसे आप नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
साल 2003 में आई फिल्म ‘बागबान’ में अमिताभ बच्चन ने लेखक का रोल निभाया है. वे इसमें अपने बेटे-बहुओं के साथ रिश्ते की खींचतान को दिखाते हैं. यह एक बहुत ही इमोशनल ड्रामा है. इसे आप नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार में देख सकते हैं.
साल 2008 में आई फिल्म ‘भूतनाथ’ में अमिताभ बच्चन ने भटकती आत्मा का किरदार निभाया है, जिसकी दोस्ती एक छोटे से लड़के से हो जाती है. इसे आप जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो में देख सकते हैं.
साल 2015 में आई फिल्म ‘पिकू’ की कहानी दिल को छू लेने वाली है. इसमें अमिताभ ने उम्रदराज पिता का रोल निभाया है, जो अपनी जिंदादिली और मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर है. वे अपनी आजाद ख्याल बेटी पीके के साथ रोजमर्रा की नोक-झोंक में उलझते हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स में देख सकते हैं.
साल 2018 में आई फिल्म ‘102 नॉट आउट’ दिल को छू लेने वाली कॉमेडी है. इसमें अमिताभ बच्चन एक जिंदादिल 102 साल के पिता के रोल में हैं, जो 75 साल के बेटे को जीने का तरीका सिखाते दिखते हैं. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
साल 2022 में आई ‘गुडबाय’ में अमिताभ बच्चन ने पिता का किरदार निभाया है. फिल्म में घर के बड़े बच्चे परिवार के रिश्तों को संभालते हुए नजर आए हैं. यह इमोशनल ड्रामा आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
क्यों भाया बिग बी का फैमिली ड्रामा?
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 05, 2026, 21:27 IST



